श्रीडूंगरगढ़ टुडे 3 सितंबर 2025
संघर्ष ही जीवन है,
जीवन का सार भी संघर्ष,
जीत का आगाज भी संघर्ष ।
मनुष्य की चाह संघर्ष,
जीवन की राह संघर्ष,
सुख का आधार संघर्ष,
चुनौती का राज संघर्ष।
संघर्ष से जीवन बनता खुशहाल,
संघर्ष मिटा देता बदहाल।
संघर्ष मनुष्य में प्राण फेंक देता है,
संघर्ष जीना सीखा देता है।
संघर्ष करने वालों को समय नहीं मिलता,
संघर्ष करने से जीवन निखरता।
संघर्ष करने से व्यक्ति सोना बन जाता है,
संघर्ष करने से व्यक्ति हारी बाजी भी जीत जाता है।
जीवन में है यदि संघर्ष तो मत घबराओ,
हम हर मुश्किल आसान कर देगें ऐसा विश्वास जगाओ।
क्योंकि संघर्ष जीवन का अंश है,
संघर्ष करने से सब हासिल होता है,
संघर्ष के कारण व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ता है,
संघर्ष करने वालों की हमेशा जीत होती है,’
संघर्षी को जीवन से प्रीत होती है।
असंभव को संभव बनाना संघर्षी का काम है,
संघर्ष करने से होता जग में नाम है।
संघर्ष ही जीवन का आधार है,
संघर्ष ही जीवन का सार है।।
