श्रीडूंगरगढ़ टुडे 3 सितंबर 2025
श्रीडूंगरगढ़ में 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह बाना गांव के पास हुआ है। दोनों युवक मजदूरी करते हैं और निर्माणाधीन मकान पर पट्टियां चढ़ाने का काम कर रहे थे। श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत पारीक ने बताया कि 40 वर्षीय जगदीश पुत्र रामेश्वर नैण निवासी बाना और 40 वर्षीय आमीन पुत्र यासीन बहलीम निवासी बिग्गाबास यहां पर एक निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे थे। मशीन के सहयोग से पट्टियां छत पर ली जानी थी। इसी दौरान मशीन का एक हिस्सा 11 हजार केवी बिजली लाइन से टकरा गया। इससे दोनों के शरीर में करंट दौड़ गया और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया आसपास के मजदूर और स्थानीय लोग दोनों को लेकर श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक भी अस्पताल पहुंचे। जहां दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया हादसे के बाद दोनों परिवार में शोक छाया हुआ है।










