Menu
23 अक्टूबर 2025,गुरुवार भाई दूज की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ विशेष जानकारियां पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल कल आयेंगे बीकानेर, माचरा ने की मुलाकात।  |  कोटासर श्री करणी गोशाला में दीपावाली के पर्व पर दानदाताओं ने गौ सेवा कर मनाया दीपोत्सव का त्योंहार।  |  गांव ऊपनी में ग्रामीणों की अनूठी पहल, सामाजिक सुधार का लिया संकल्प  |  सुरजनसर में झोंपडिय़ों में लगी आग, पांच पशु जिंदा जले, दो परिवारों का भारी नुकसान  | 

जैन संस्कार विधि से मनाया गया सुश्री विनीता गोलछा का जन्मदिवस

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 5 सितंबर 2025

तेयुप श्रीडूंगरगढ़ द्वारा अभातेयुप निर्देशित त्रिआयामी लक्ष्यों की ओर सतत गतिमान है। शुक्रवार को सुश्री विनीता गोलछा का जन्म दिवस सुमित बरडिया की प्रेरणा से जैन संस्कार विधि द्वारा परिवारजनों,तेयुप व किशोर मंडल के पदाधिकारी,MBDD संयोजक, सहसंयोजक कार्यकर्ता की उपस्थिति मे मनाया गया।

इस कार्यक्रम में परिषद से जैन संस्कारक प्रदीप पुगलिया व चमन श्रीमाल ने निर्दिष्ट विधि विधान एवं मंगल मंत्रोच्चार से कार्यक्रम को सम्पन्न करवाया।

मांगलिक कार्यक्रम का आगाज सामूहिक नमस्कार महामंत्र से किया गया। इस अवसर पर संस्कारक की प्रेरणा से विनीता गोलछा ने जी एक महीने तक ॐ भिक्षु माला जपने  का संकल्प लिया।

इस दौरान तेयुप अध्यक्ष विक्रम मालू, उपाध्यक्ष चमन श्रीमाल,मंत्री पीयूष बोथरा, सहमंत्री सुमित  बरडिया कोषाध्यक्ष दीपक छाजेड़,MBDD संयोजक ईश्वरचंद चौरड़िया,किशोर मंडल से मुदित पुगलिया,ऋषभ  झाबक व परिवारजनों की गरिमामय उपस्थिति रही।

तेयुप से विक्रम मालू व प्रदीप  पुगलिया ने जैन संस्कार विधि से कार्यक्रम को संपादित करवाने के लिए गोलछा परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब