श्री डूंगरगढ़ के गांव सातलेरा से श्री भोमिया जी सुपरफास्ट संघ आज गाजे बाजे के साथ सालासर के लिए रवाना हुआ संघ के पैदल यात्रियों ने रवाना होने से पहले गांव के बालाजी मंदिर भोमिया जी सहित गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।उसके बाद संघ गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए जयकारों के साथ रवाना हुआ।संघ के व्यवस्थापक गोपीराम जाखड़ ने बताया कि यह सुपरफास्ट संघ आज शाम को रवाना होकर सौ से अधिक किलोमीटर की दूरी एक रात में तय कर कल सुबह सालासर धाम पहुंच जायेगा और बाबा बजरंगबली के चरणों में धोक लगाएगा।व्यवस्थापक गोपीराम ने बताया कि इस संघ में दो दर्जन से अधिक पैदल पैदल यात्री शामिल हैं।संघ में शामिल यात्रियों के लिए चाय, नाश्ता, भोजन, मेडिकल की व्यवस्था के लिए सेवा वाहन भी साथ रवाना हुआ है।ग्रामीणों ने सभी पैदल यात्रियों को ध्वजा सौंपते हुए शुभकामना देकर जयकारों के साथ रवाना किया।












