Menu
15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह। एक लाख रुपए की राशि की जायेगी अर्पित।  |  भागीरथ ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता कांस्य पदक गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत।  |  श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  6 मार्च 2026,शुक्रवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

सेवा केंद्र मालू भवन में 223वां भिक्षु चरमोत्सव मनाया, साध्वियों ने दिया प्रेरक संदेश

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 5 सितंबर 2025

सेवा केंद्र मालू भवन में आज शुक्रवार को साध्वी संगीतश्री और डॉ. साध्वी परमप्रभा के सान्निध्य में 223वां भिक्षु चरमोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री ने कहा कि आचार्य भिक्षु का जीवन अनुशासन, साधना और सत्यनिष्ठा का आदर्श मापदंड है। उनका व्यक्तित्व आडंबर से दूर और आत्मचिंतन से जुड़ा हुआ था। डॉ. साध्वी परमप्रभा ने बताया कि उनके सिद्धांतों को जीवन में उतारना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल की कांता बरडिया ने मंगलाचरण से की। साध्वी कमलविभा, साध्वी शांतिप्रभा, साध्वी मुदिताश्री ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। सभा के मंत्री प्रदीप पुगलिया, युवक परिषद से सहमंत्री सुमित बरडिया और मोहनलाल सेठिया, टीटलागढ़ से निर्मल भाई और बेला बाई सहित कई वक्ताओं ने गीतिका व उद्बोधन से भावनाएं व्यक्त कीं।

व्याख्यान के बाद महिला मंडल की ओर से एक घंटे तक “ॐ भिक्षु जय भिक्षु” का जाप किया गया। कार्यक्रम में तेरापंथ सभा, तेरापंथ महिला मंडल, युवक परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्य, साथ ही समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल से प्रभा घोड़ावत भी विशेष रूप से शामिल हुईं।

कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल उपाध्यक्ष मधु झाबक ने किया। रात्रि 8 बजे से युवक परिषद की ओर से आज धम्म जागरण का आयोजन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब