श्रीडूंगरगढ़ टुडे 8 सितंबर 2025
क्षेत्र में कीटनाशक के असर से मौत की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। क्षेत्र के गांव दुलचासर में 24 वर्षीय भंवरीदेवी पत्नी तोलाराम नायक की कीटनाशक के असर से मौत हो गई। पति तोलाराम ने सेरूणा थाना में रिपोर्ट देते हुए बताया कि 6 सितंबर को उसकी पत्नी खेत में स्प्रे किया हुआ कचरा इकट्ठा कर रही थी। तभी वह अचानक बेहोश हो गई। परिजन उसे पीबीएम अस्पताल लेकर गए जहां ईलाज के दौरान रविवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई महेंद्र सिंह को सौंप दी है।










