Menu
सुबह की देश  और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बिग ब्रेकिंग- श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट में बम की सूचना पर मचा हड़कंप मचा करवाया परिसर खाली  |  5 मार्च 2026,गुरुवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौसेवा कर मनाई 55 वीं वैवाहिक वर्षगांठ   |  उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति ने धरनास्थल पर मनाई होली,मांग पूरी नही होने तक संघर्ष रहेगा जारी  | 

सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय के 2006 बैच के विद्यार्थियों ने किया गुरुजनों का सम्मान

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 10 सितंबर 2025

कस्बें के  नेहरू पार्क कालुबास  के पास स्तिथ सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय के 2006 में कक्षा 10 बैच के विधार्थियों ने बुधवार को  अपने गुरुजनों का सम्मान किया और उनसे आशीर्वाद लिया। विद्यार्थीयो ने बैंड बाजे के साथ अपने गुरुजनों का स्वागत किया कार्यक्रम की शुरुआत  विद्यालय की नींव रखने वाले  दिवंगत मदनलाल चूरा एंव  धनपतराय  चूरा  की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके और  गुरु वंदना से हुई  गुरुजन इस मान सम्मान से गदगद हो गए और गुरु और शिष्य के रिश्ते की गहराई को समझाया और अपने पुराने शिष्यों को देख कर भाव विभोर हो गए। इस मिलन समारोह  में 2006 के छात्र-छात्राएं शामिल हुए जिनमे कोई  आज फौजी देश मे सेवा कर रहा हैओ।  कोई बैंक मैनेजर, कोई, सीए, कोई इंजीनियर कोई प्रधानाचार्य, तो कोई  सुप्रसिद्ध गायक कलाकार बन चुका है। सभी शिष्यों ने  शाला में आज अपने गुरुजनों के सामने एक साधारण  दरी पर बैठकर अपने पुराने दिनों की याद ताजा की। कार्यक्रम में  विद्यालय की पूर्व छात्राए लाइव जुड़ी जो इस  कार्यक्रम में शामिल नही हो  पाई  उन्होंने अपनी भावनाएं सांझा की।  गुरुजनों ने इस कार्यक्रम की खूब  प्रशंसा की और सभी शिष्यों को आगे बढ़ने की और सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते हुए आर्शीवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब