Menu
कोटासर श्री करणी गोशाला में दीपावाली के पर्व पर दानदाताओं ने गौ सेवा कर मनाया दीपोत्सव का त्योंहार।  |  गांव ऊपनी में ग्रामीणों की अनूठी पहल, सामाजिक सुधार का लिया संकल्प  |  सुरजनसर में झोंपडिय़ों में लगी आग, पांच पशु जिंदा जले, दो परिवारों का भारी नुकसान  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  ग्राम साँवतसर के प्रदीप बिश्नोई का सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर पद पर चयन, गांव में खुशी की लहर  | 

मूंगफली मखाना साथ खाने से मिलते हैं कमाल के फायदे, एनर्जी का पावरहाउस हैं दोनों चीजें, जानिए कैसे खाएं

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

Peanuts With Makhana Benefits: मूंगफली और मखाना दोनों ही सेहत के लिए बुहत फायदेमंद हैं। व्रत उपवास ही नहीं आप स्नैक्स में रोज ये दोनों चीजें खा सकते हैं। मूंगफली मखाना एनर्जी का पावरहाउस हैं।

भुने हुए मखाने और मूंगफली का स्वाद लोगों को काफी पसंद आता है। बच्चे हों या बड़े मंचिंग के लिए इस हेल्दी स्नैक्स को सभी पसंद करते हैं। भुने हुए मूंगफली और मखाना साथ में खाने से शरीर के कई फायदे भी मिलते हैं। व्रत में एनर्जी के लिए मूंगफली और मखाना खाना चाहिए। अगर आप वजन घटाने का प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए मूंगफली मखाना साथ में खाना फायदेमंद होता है। आप रोजाना एक मुट्ठी मखाना और एक मुट्ठी मूंगफली खा सकते हैं। मूंगफली और मखाने के ड्राई रोस्ट करके खाएं क्योंकि मूंगफली में अपना तेल भी होता है। जानिए मूंगफली मखाना साथ खाने से क्या फायदे मिलते हैं।

मूंगफली मखाना साथ खाने के फायदे

वजन घटाने के लिए हेल्दी स्कैन- जो लोग वजन घटाना चाहते हैं और ओवरईटिंग से बचना चाहते हैं उनके लिए मूंगफला और मखाना साथ में खाना अच्छा विकल्प है। दोनों चीजें लो कैलोरी हैं। मूंगफली और मखाना प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा सोर्स हैं।

हार्ट के लिए फायदेमंद- मूंगफली और मखाना साथ खाते हैं तो ये दिल की सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। मूंगफली में में हेल्दी फैट्स (मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स) होते हैं, जो हार्ट के लिए फायदेमंद है। मखाना खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद- मखाना शुगर के मरीज के लिए फायदेमंद होता है। मखाने में भरपूर फाइबर होता है जिससे ब्लड शुगर कम रहता है। डायबिटीज के मरीज सीमित मात्रा में मखाने के साथ मूंगफली भी खा सकते हैं।

हड्डियां होगी ताकतवर- मूंगफली और मखाना साथ में खाने से हड्डियों को कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस मिलता है। जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसे खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद- जो लोग मूंगफली और मखाना खाते हैं उनके त्वचा और बाल भी हेल्दी रहते हैं। मूंगफली में विटामिन ई होता है। वहीं मखाना भी पोषत तत्वों का भंडार होता है। ये दोनों चीजें ओवरऑल हेल्थ में सुधार लाती हैं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। श्रीडूंगरगढ़ टुडे किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब