Menu
सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  22 अक्टूबर 2025 बुधवार गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित विशेष जानकारियां पंडित नरेश सारस्वत रिड़ी के साथ  |  सूरत प्रवासी राम प्रताप गोदारा ने दीपावली के पर्व पर गोसेवकों को यूनिफॉर्म व नगद राशि समर्पित कर व गौवंश को खल चुरी का भोग लगाकर मनाया दीपोत्सव का पर्व  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपोत्सव का पर्व लक्ष्मी पूजन कर मांगी खुशहाली, आज भी होगा पूजन, देखें श्रीडूंगरगढ़ सहित प्रवासियों की विशेष फ़ोटो  | 

विधार्थियों के लिए जरुरी खबर आधी पेनल्टी माफ अब 10 से 15 सितंबर तक भर सकेंगे चालान

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टूडे  10 सितंबर 2025

स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन सेवा राजस्थान के प्रतिनिधि मंडल में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा मुख्य परीक्षा 2026 के आवेदन फार्म की तिथि नहीं बढ़ने से उत्पन्न स्थिति के संबंध में बुधवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के सेक्रेटरी महेश चंद शर्मा एवं अजमेर के संभाग के आयुक्त एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्रशासक से मुलाकात कर उनको तिथि बढ़ाने एवं सामान्य शुल्क में फार्म भरवाने के लिए ज्ञापन सौंपा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव ने सामान्य शुल्क में आवेदन फार्म भरवाने एवं तिथि बढ़ाने में असमर्थता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है और इस संबंध में बोर्ड प्रशासक से बात करनी होगी। बाद में प्रतिनिधि मंडल ने
अजमेर संभाग आयुक्त व बोर्ड प्रशासक से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश के स्कूलों से 1.12 करोड़ रुपए जमा हो चुके हैं, जिनमें से 56 लाख रुपए लेट फीस के हैं। यह राशि रिफंड करना संभव नहीं है। हालांकि, प्रतिनिधि मंडल की मांग पर विचार करते हुए आधी पेनल्टी माफ करने का निर्णय लिया गया। संगठन पदाधिकारियों ने प्रशासक से सम्पूर्ण पेनल्टी माफ करने का आग्रह भी किया। इस पर प्रशासक ने आश्वासन दिया कि इस पर विचार किया जाएगा। इस दौरान  संगठन के प्रदेश प्रवक्ता  मुलाकात में प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश शर्मा (उदयपुर), गणेश शर्मा (हनुमानगढ़), अर्जुन सियाग व रामनिवास गोदारा (चूरू), ओमप्रकाश गोदारा (बाड़मेर), मयंक (कोटा), मुकेश तोड़ायत (जयपुर), मनोज (सीकर), देवाराम व नरसीराम (बीकानेर), रामेश्वर (बीकानेर), धनाराम (जोधपुर), महेश (पाली), मनीष  (अलवर) सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब