Menu
बस से उतारने पर नशे में धुत युवक ने कंडक्टर से की मारपीट व गाली- गलौज छीने ₹2180, दी बस जलाने व जान से मारने की धमकी मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में शांति देवी गीया की स्मृति सभा: मालू भवन में आयोजन, परिवार व सामाजिक संस्थाओं ने दी श्रद्धांजलि  |  अनुराधा कायाकल्प सेंटर में हुआ निःशुक्ल योग शिविर का आयोजन,किया सम्मान देखें फ़ोटो सहित खबर  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  25 मार्च को निकेलगी विराट धर्म यात्रा, वीएचपी की बैठक हुई आयोजित, बोहरा को सौंपी जिम्मेदारी  | 

विहिप कार्यालय में हुई बैठक प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी रविकांत सैनी को, बनाई नवरात्रा-दशहरा सहित कई कार्यक्रमों की रूपरेखा

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 11सितंबर 2025

विश्व हिन्दू परिषद कार्यालय में गुरुवार रात 8 बजे हुई बैठक में संगठनात्मक बदलाव किए गए। बैठक में रविकांत सैनी को प्रखंड अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। ज़िला अध्यक्ष जगदीश स्वामी ने दुपट्टा पहनाकर पदभार ग्रहण करवाया।पूर्व प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुन्दर जोशी ने तीन साल के कार्यकाल का ब्योरा देते हुए दर्जनों कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।जिला अध्यक्ष स्वामी ने बताया कि संघ के शताब्दी समारोह की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।नवनियुक्त अध्यक्ष रविकांत सैनी ने संगठन व समाज सेवा के लिए हर समय तत्पर रहने का संकल्प लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने का आह्वान किया और नवरात्रा व दशहरा कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की। बैठक में जिला सहमंत्री वासुदेव सारस्वत, नगर अध्यक्ष लाल सिंह जोशी, मंत्री दीपक सेठिया, गौ रक्षा प्रमुख भीखाराम सुथार, उपाध्यक्ष अशोक नाई, धर्म जागरण प्रमुख अशोक बैद, प्रशासन प्रमुख फतेह सिंह जांगिड़, नगर प्रशासन प्रमुख भूषण करवा, बजरंग दल सह संयोजक पवन व्यास सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब