श्रीडूंगरगढ़ टुडे 12 सितंबर 2025
श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामगोपाल सुथार ने आरएसएलडीसी कौशल प्रशिक्षण केंद्र द्वारा संचालित लघु भारती उद्योग सेंटर, जोधपुर का शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों से संवाद कर उनकी राय जानी सुथार ने कपड़े से तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया।

सुथार ने कहा कि कौशल प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों की क्षमता में और अधिक सुधार लाकर उन्हें स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित किया जा सकता है। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता और परिणामों पर विस्तृत से चर्चा की गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लघु उद्योग भारती एवं पूर्व महापौर श्री घनश्याम ओझा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महावीर चोपड़ा, प्रदेश पदाधिकारी श्री हरीश, जिला कौशल प्रबंधक श्री अर्जुन सुथार सहित लघु उद्योग भारती के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।













