Menu
हाइवे पर बड़ा हादसा टला, बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी, कई यात्री घायल  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओ ने गौवंश को लगाया लापसी व गुड़ का भोग  |  वन विभाग की बड़ी कार्यवाही:खेत की रखवाली की आड़ में करता हिरन का शिकार,शातिर शिकारी गिरफ्तार,बंदूक व अवशेष जब्त  |  सेरूणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.46 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार  |  मोमासर: सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित दंत चिकित्सा शिविर में पांचवें दिन उमड़े ग्रामीण, 182 बच्चों सहित 267 लोगों की हुई जांच  | 

14 सितंबर 2025, रविवार आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 14 सितंबर 2025

🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏

🙏जय श्री कृष्णा🙏

🕉️आज का पंचांग-14.09.2025🕉️
✴️दैनिक गोचर राशिफल सहित✴️
🕉️ शुभ रविवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)


आज विशेष

हिंदू धर्म के 10 प्रधान नियमों में है श्राद्ध करना
इस विषय पर प्रस्तुत है विश्लेषित जानकारी


दैनिक पंचांग विवरण


आज दिनांक……………….. .14.09.2025
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्…………………………. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर………………………….श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल………………………. …………….उत्तर
ऋतु…………………………………… ..शरद्
मास…………………………………. आश्विन
पक्ष……………………………………..कृष्ण
तिथि…….अष्टमी. रात्रि. 3.07* तक / नवमी
वार………………………………….. रविवार
नक्षत्र…. रोहिणी. प्रातः 8.41 तक / मृगशिरा
चंद्रराशि….. वृषभ. रात्रि. 8.04 तक / मिथुन
योग………… .वज्र. प्रातः 7.24 तक / सिद्धि करण……………..बालव. अपरा. 4.02 तक
करण….. कौलव. रात्रि. 3.07* तक / तैत्तिल


नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है


विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट

दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट


सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची


सूर्योदय…………………. प्रातः 6.18.06 पर
सूर्यास्त…………………..सायं. 6.35.23 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 12.17.17
रात्रिमान………………………….11.43.04
चंद्रास्त………………….. 1.12.08 PM पर
चंद्रोदय………………… 11.38.56 PM पर
राहुकाल… सायं. 5.03 से 6.35 तक(अशुभ)
यमघंट..अपरा. 12.27 से 1.59 तक(अशुभ)
गुलिक…अपरा. 4.31 से 5.03 (शुभे त्याज्य)
अभिजित…… मध्या.12.02 से 12.51(शुभ)
पंचक………………………….. आज नहीं है।
हवन मुहूर्त…………………….. आज नहीं है।
दिशाशूल………………………. पश्चिम दिशा
दोष परिहार……. घी का सेवन कर यात्रा करें


🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄


अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता।


ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।


प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।


गौधूलिक काल– सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।


🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄


भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।


✴️सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट✴️


लग्न … सिंह 26°50′ उत्तर फाल्गुनी 1 टे
सूर्य …. सिंह 27°16′ उत्तर फाल्गुनी 1 टे
चन्द्र ………..वृषभ 21°56′ रोहिणी 4 वु
बुध ^ ..सिंह 27°48′ उत्तर फाल्गुनी 1 टे
शुक्र ………..कर्क 29°6′ आश्लेषा 4 डो
मंगल ………….. तुला 0°16′ चित्रा 3 रा
बृहस्पति…. मिथुन 25°52′ पुनर्वसु 2 को
शनि * …. मीन 4°56′ उत्तरभाद्रपद 1 दू
राहू * ….कुम्भ 23°48′ पूर्वभाद्रपद 2 सो
केतु * … सिंह 23°48′ पूर्व फाल्गुनी 4 टू


✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️


चंचल……………प्रातः 7.50 से 9.22 तक
लाभ…………..प्रातः 9.22 से 10.55 तक
अमृत………..पूर्वा. 10.55 से 12.27 तक
शुभ……………अपरा. 1.59 से 3.31 तक


✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️


शुभ………सायं – रात्रि. 6.35 से 8.03 तक
अमृत…………….रात्रि. 8.03 से 9.31 तक
चंचल…………..रात्रि. 9.31 से 10.59 तक
लाभ….रात्रि. 1.55 AM से 3.23 AM तक
शुभ…..रात्रि. 4.51 AM से 6.10 AM तक


(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )


🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞

शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.


दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये..

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर..


समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर


08.41 AM तक—–रोहिणी—-4——–वू
02.21 PM तक—-मृगशिरा—-1——–वे
08.04 PM तक—-मृगशिरा—-2——–वो

राशि वृषभ – पाया स्वर्ण


01.46 AM तक—-मृगशिरा—-3——–क उपरांत रात्रि तक—-मृगशिरा—-4——-की

_राशि मिथुन – पाया स्वर्ण


आज का दिन


व्रत विशेष……………… जीवित्पुत्रिका व्रत
अन्य व्रत…………………………….नहीं है।
पर्व विशेष…………………….आज नहीं है।
दिन विशेष………………… चातुर्मास जारी
दिन विशेष……….महालय श्राद्ध पक्ष जारी
श्राद्ध विशेष…………………. अष्टमी श्राद्ध
दिन विशेष………… राष्ट्र भाषा हिंदी दिवस
पंचक………………………… आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा). प्रातः7.24 से सायं. 6.12 तक

खगोलीय…वर्तमान सूर्य नक्षत्र(उ.फाल्गुनी)
नक्षत्र वाहन……………..जंबूक.वर्षा (नेष्ट)
खगोलीय………सिंहे शुक्र रात्रि12.16 पर
सर्वा.सि.योग………………… आज नहीं है। अमृ.सि.योग………………… .आज नहीं है।

सिद्ध रवियोग……………. प्रातः 8.41 तक


अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी


आज दिनांक…………………15.9.2025
तिथि……… आश्विन कृष्णा नवमी सोमवार
व्रत विशेष………………………मातृ नवमी
अन्य व्रत…………………………….नहीं है।
पर्व विशेष…………………….आज नहीं है।
दिन विशेष………………… चातुर्मास जारी
दिन विशेष……….महालय श्राद्ध पक्ष जारी
श्राद्ध विशेष………………….. नवमी श्राद्ध
श्राद्ध विशेष………… सौभाग्यवतीनां श्राद्ध
दिन विशेष…. अभियंता(इंजीनियर्स) दिवस
दिन विशेष……………विश्व लोकतंत्र दिवस
दिन विशेष……….. राष्ट्रीय संचयिका दिवस
पंचक………………………… आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा)……………………आज नहीं है।

खगोलीय… वर्तमान सूर्य नक्षत्र(उ.फाल्गुनी)
नक्षत्र वाहन…………….. जंबूक.वर्षा (नेष्ट)
खगोलीय… कन्यायां बुध. प्रातः 11.07 पर
सर्वा.सि.योग………………… आज नहीं है।अमृ.सि.योग………………प्रातः 7.32 तक

सिद्ध रवियोग………………… आज नहीं है।


✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️

💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥


हिन्दुओं के प्रमुख 10 नियमों में से एक है श्राद्ध करना। ये 10 नियम हैं- ईश्वर प्राणिधान, संध्या वंदन, श्रावण माह व्रत, तीर्थ चार धाम, दान, मकर संक्रांति-कुंभ पर्व, पंच यज्ञ, सेवा कार्य, 16 संस्कार और धर्म प्रचार। श्राद्ध का पर्व भाद्रपद की पूर्णिमा से अश्विन कृष्ण की अमावस्या तक कुल 16 दिन तक रहता है।

  1. श्राद्ध का उल्लेख : श्राद्ध की महिमा एवं विधि का वर्णन ब्रह्म, गरूड़, विष्णु, वायु, वराह, मत्स्य, मार्केण्डेय आदि पुराणों एवं कठोपनिषद, महाभारत, मनुस्मृति आदि शास्त्रों में यथास्थान किया गया है। वेदों के पंच यज्ञ में से एक पितृयज्ञ ही श्राद्ध है।
  2. गीता पाठ : श्राद्ध के दिन भगवद् गीता के सातवें अध्याय का माहात्म्य पढ़कर फिर पूरे अध्याय का पाठ करना चाहिए एवं उसका फल मृतक आत्मा को अर्पण करना चाहिए। इसके अलावा नित्य मार्कण्डेय पुराणांतर्गत ‘पितृ स्तुति’ करने से पितृ प्रसन्न एवं तृप्त होकर अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
  3. पितृदेव अर्यमा : श्राद्ध के दौरान पितृलोक के चार देवता काव्यवाडनल, सोम, अर्यमा और यम का आह्वान किया जाता है। इनमें से अर्यमा पितरों के अधिपति हैं। गीता में श्रीकृष्ण कहते हैं कि पितरों में प्रथान में अर्यमा हूं।
  4. दिव्य पितर : अग्रिष्वात्त, बर्हिषद, आज्यप, सोमेप, रश्मिप, उपदूत, आयन्तुन, श्राद्धभुक व नांदीमुख ये 9 दिव्य पितर बताए गए हैं। दिव्य पितृ ब्रह्मा के पुत्र मनु से उत्पन्न हुए ऋषि हैं।
  5. श्राद्ध का समय : श्राद्ध करने का समय तुरूप काल बताया गया है अर्थात दोपहर 12 से 3 के मध्य। प्रात: एवं सायंकाल के समय श्राद्ध निषेध कहा गया है। सुनिश्चित कुतप काल में धूप देकर पितरों को तृप्त करें।
  6. श्राद्ध का भोजन : श्राद्ध का भोजन 4 लोगों को खिलाया जाता है। ब्राह्मण, कुत्ते, गाय और कौए। श्राद्ध के भोजन में बेसन का प्रयोग वर्जित है। सूतक में ब्राह्मण को भोजन नहीं कराना चाहिए। केवल गाय को रोटी दें।
  7. श्राद्ध और तर्पण : पितरों के लिए किए गए मुक्ति कर्म को श्राद्ध तथा तंडुल या तिल मिश्रित जल अर्पित करने की क्रिया को तर्पण कहते हैं। तर्पण ही पिंडदान करना है। श्राद्ध के 12 प्रकार हैं- नित्य, नैमित्तिक, काम्य, वृद्धि, पार्वण, सपिंडन, गोष्ठ, शुद्धि, कर्मांग, दैविक, यात्रा और पुष्टि। उसी तरह तर्पण के 6 प्रकार हैं- 1. देव-तर्पण 2. ऋषि-तर्पण 3. दिव्य-मानव-तर्पण 4. दिव्य-पितृ-तर्पण 5. यम-तर्पण 6. मनुष्य-पितृ-तर्पण।
  8. श्राद्ध में वर्जित : श्राद्ध पक्ष में व्यसन और मांसाहार पूरी तरह वर्जित माना गया है। पूर्णत: पवित्र रहकर ही श्राद्ध किया जाता है। श्राद्ध पक्ष में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं। श्राद्ध कर्म में लोहे या स्टील के पात्रों का प्रयोग वर्जित है।
  9. आमान्न दान : श्राद्ध में जो लोग भोजन कराने में अक्षम हों, वे आमान्न दान देते हैं। आमान्न दान अर्थात अन्न, घी, गुड़, नमक आदि भोजन में प्रयुक्त होने वाली वस्तुएं इच्छा‍नुसार मात्रा में दी जाती हैं।
  10. पितृदोष की शांति : उचित रीति से श्राद्ध करने से पितृदोष शांत हो जाता है। पितृदोष के शांत होने से स्वास्थ बाधा, पारिवारिक बाधा और अर्थ बाधा दूर हो जाती है। अत: श्राद्ध कर्म करना चाहिए।

✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️


मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। आज आप जहाँ भी जाएंगे, लोगों के बीच आप सबके ध्यान का केंद्र बने रहेंगे। अपने प्रिय को समझने की कोशिश करें, नहीं तो मुश्किल में फँस सकते हैं। वक्त पर चलने के साथ-साथ अपनों को वक्त देना भी आवश्यक है। यह बात आज आप समझेंगे लेकिन इसके बावजूद भी आप अपने घरवालों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। आपका जीवनसाथी आपको ख़ुश करने के लिए आज काफ़ी कोशिशें करता नज़र आएगा। सितारों की मानें तो आज आप अपने दोस्तों के साथ एक बेहतरीन शाम गुज़ारने वाले हैं। बस इतना याद रखें कि कोई भी चीज़ ज़रूरत से ज़्यादा हो तो अच्छी नहीं होती है।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आप उम्मीदों की दुनिया में होंगे । आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के ज़रिए फ़ायदा होगा। एक ख़ुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। ताज़ा फूल की तरह अपने प्यार में भी ताज़गी बनाए रखें। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुज़ार सकेंगे। दिन के पहले भाग में ख़ुद को थोड़ा अलसाहट भरा महसूस कर सकते हैं, लेकिन अगर आप घर से बाहर निकलने की हिम्मत जुटाएँ तो काफ़ी काम किया जा सकता है।

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आप मानसिक और शारीरिक तौर पर थकान महसूस कर सकते हैं, थोड़ा-सा आराम और पौष्टिक आहार आपके ऊर्जा-स्तर को उठाए रखने में अहम साबित होगा। आर्थिक तौर पर सिर्फ़ और सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। आपके प्रिय के कड़वे शब्दों के कारण आपका मूड ख़राब हो सकता है। आपके द्वारा आज खाली समय में ऐसे काम किये जाएंगे जिनके बारे में आप अक्सर सोचा करते हैं लेकिन उन कामों को कर पाने में समर्थ नहीं हो पाते। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की काफ़ी संभावना है। मीडिया फील्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आप खुला हुआ सामान न खाएँ, नहीं तो सेहत डांवाडोल हो सकती है। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न लें- ख़ासतौर पर अहम आर्थिक सौदों में मोलभाव करते समय। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। ख़ुशमिज़ाज रहें और प्यार की राह में बाधाओं का सामना करने के लिए तैयार रहें। कई कामों को छोड़कर आप आज अपने पसंदीदा कामों को करने का मन बनाएंगे लेकिन काम की अधिकता के कारण आप ऐसा नहीं कर पाएँगे। अगर आप अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को नज़रअन्दाज़ करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है। धन को इतनी अहमियत न दें कि आपके रिश्ते ही खराब हो जाएँ। यह बात याद रखें कि धन मिल सकता है लेकिन रिश्ते नहीं।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज कुछ घरेलू परेशानियाँ आपको तनाव दे सकती हैं। सिर्फ़ अक़्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा- इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएँ। आपकी स्वच्छन्द जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए देर रात तक बाहर रहने और ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। कोई आपको दिल से सराहेगा। अगर आप ख़रीदारी पर जाएँ तो ज़रूरत से ज़्यादा जेब ढीली करने से बचें। आज किसी शादी में जा सकते हैं, वहां शराब का सेवन करना आपके लिए घातक हो सकता है।

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा लाभ देंगे। सबको अपनी महफ़िल में दावत दें। क्योंकि आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। एक बार आप अपने हमक़दम को हासिल कर लें, तो ज़िन्दगी में किसी और की ज़रूरत नहीं होती। इस बात को आज आप गहराई से महसूस करेंगे। इस राशि के जातक आज के दिन अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ आप आज एक शानदार शाम गुज़ार सकते हैं। माता के साथ आज आप अच्छा समय बिता सकते हैं, आज वो आपसे आपकी बचपन की बातें शेयर कर सकती हैं।

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आपका हँसमुख स्वभाव दूसरों को ख़ुश रखेगा। आज सिर्फ़ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में वृद्धि कर सके। आपके जीवन-साथी की सेहत चिंता का सबब बन सकती है और उसे चिकित्सकीय देखरेख की ज़रूरत है। प्यार में थोड़ी निराशा आपको हतोत्साहित नहीं कर सकेगी। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। ख़ुद तनावग्रस्त होने की झल्लाहट आप बेवजह अपने जीवनसाथी पर निकाल सकते हैं। आपके किये गये कामों को आज आपके सीनियर्स के द्वारा सराहा जाएगा जिससे आपके चेहरे पर भी मुस्कान दौड़ जाएगी।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। घर के जरुरी सामान पर धन खर्च करके आपको आर्थिक परेशानी तो आज जरुर होगी लेकिन इससे आप भविष्य की कई परेशानियों से बच जाएंगे। आपको अपने घर के माहौल में कुछ सकारात्मक बदलाव करने पड़ेंगे। ऑफिस से जल्दी घर जाने का प्लान आज आप ऑफिस पहुंचकर ही कर सकते हैं। घर पहुंचकर आप मूवी देखने या किसी पार्क में परिवार के लोगों के साथ जाने का प्लान बना सकते हैं। अगर थोड़ी-सी कोशिश की जाए तो जीवनसाथी के साथ आज का दिन आपकी ज़िन्दगी के सबसे रोमानी दिनों में से एक हो सकता है। वक्त कैसे गुजर जाता है इस बात का अहसास आज आपको अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर हो सकता है।

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। अपने प्रिय की नाराज़गी के बावजूद अपना प्यार ज़ाहिर करते रहें। आपका चुम्बकीय और ज़िन्दादिल व्यक्तित्व आपको सबके आकर्षण का केन्द्र बना देगा। जीवनसाथी की ओर से जानबूझ कर भावनात्मक चोट मिल सकती है, जिसके चलते आप उदास हो सकते हैं। छोटेे कारोबारी अपने कर्मचारियों को खुश करने के लिए आज उन्हें पार्टी दे सकते हैं।

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज के मनोरंजन में आपको बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए इनवेस्ट किया था उसका फायदा आज आपको फायदा मिल सकता है। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। इस राशि के जातक आज के दिन अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं। ऐसा करके आप लोगों के बीच प्यार में बढोत्तरी होगी। जीवन साथी से पूर्णरूपेण सहयोग न मिलने के कारण आप निराश हो सकते हैं। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं इसकी फिक्र न करें, अगर आप सही हैं तो आपका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज किसी संत पुरुष का आशीर्वाद मानसिक शान्ति प्रदान करेगा। व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं जिसके लिए आपका कोई करीबी आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। कुछ लोग जितना कर सकते हैं, उससे कई ज़्यादा करने का वादा कर देते हैं। ऐसे लोगों को भूल जाएँ जो सिर्फ़ गाल बजाना जानते हैं और कोई परिणाम नहीं देते। आप साथ में कहीं घूमने-फिरने जाकर अपने प्रेम-जीवन में नयी ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। संभव है कि आज आपका जीवनसाथी ख़ूबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने क़ीमती हैं। पिता या बड़ा भाई आज आपकी किसी गलती पर आपको डांट सकता है। उनकी बातों को समझने की कोशिश करें।

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज कुछ रचनात्मक काम आपको सुक़ून देगा। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। ऐसी जानकारी ज़ाहिर न करें, जो व्यक्तिगत और गोपनीय हो। आज का दिन प्रेम के रंगों में डूबा रहेगा लेकिन रात के वक्त किसी पुरानी बात को लेकर आप झगड़ सकते हैं। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे। आप और आपका साथी एक-दूसरे से आज एक-दूसरे की ख़ूबसूरत भावनाओं का इज़हार कर सकेंगे। शादीशुदा हैं तो आज आपके बच्चे की कोई शिकायत घर पर आ सकती है जिससे आप परेशान हो जाएंगे।



अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब