Menu
आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल कल आयेंगे बीकानेर, माचरा ने की मुलाकात।  |  कोटासर श्री करणी गोशाला में दीपावाली के पर्व पर दानदाताओं ने गौ सेवा कर मनाया दीपोत्सव का त्योंहार।  |  गांव ऊपनी में ग्रामीणों की अनूठी पहल, सामाजिक सुधार का लिया संकल्प  |  सुरजनसर में झोंपडिय़ों में लगी आग, पांच पशु जिंदा जले, दो परिवारों का भारी नुकसान  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

विवाहिता पूनम हत्याकांड के विरोध में सर्वसमाज की बैठक,कल निकालेंगे आक्रोश रैली

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टूडे 14 सितंबर 2025

गत 7 सितंबर को क्षेत्र के गांव डेलवां की बेटी पूनम पारीक की उसके ससुराल के घर में ही गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पुलिस ने देवर को गिरफ्तार कर लिया व हत्याकांड का खुलासा भी कर दिया गया। लेकिन पुलिस जांच से असंतुष्ट सरदारशहर व आस-पास के कस्बों से लोगो ने सरदारशहर सर्वसमाज की तरफ से शनिवार शाम पारीक भवन में  बैठक आयोजित की जिसमें विवाहिता पूनम पारीक की चाकू से गला रेतकर हत्या किए जाने के मामले को लेकर आक्रोश जताया गया। बैठक में उपस्थित सभी समाज के लोगों ने घटना की निंदा की और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की। सर्वसमाज के लोगों ने मामले में न्याय नहीं मिलने तक संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया बैठक में बताया गया कि डीएसपी द्वारा मामले के किए गए खुलासे से परिजन व पारीक समाज के लोग संतुष्ट नहीं है। बैठक में कमेटी का गठन किया गया। इसके साथ ही 15 सितंबर को दोपहर तीन बजे ताल मैदान से आक्रोश रैली निकालकर ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। बता देवें  पीड़ित परिवार के साथ श्रीडूंगरगढ़ से भी बड़ी संख्या में लोग सरदारशहर पहुंचकर रैली में शामिल होंगे। इस मौके पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पूनमचंद पारीक दुर्गाराम पारीक, पारीक मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष शंभुदयाल पारीक, बंशीधर बोहरा, व्यापार एवं उद्योग संघ अध्यक्ष शिवरतन सर्राफ, एडवोकेट माणकचंद भाटी, सुखाराम पारीक, मांगीलाल जोशी, पूर्व सरपंच मदनलाल पारीक पूर्व प्रधान रामकुमार मेघवाल, सभापति राजकरण चौधरी, महावीर माली, श्योकरण पोटलिया, हुलासमल व्यास, छगनलाल सेवदा, श्याम माली, प्रहलाद पांडिया, अशोक पारीक, प्रकाश पारीक, सुरेश तिवाड़ी, ओमप्रकाश जोशी, इंद्रचंद पांडिया, सुनील मिश्र, ऊमरदिन सैयद, मनफूल फौजी, किशोर भारद्वाज सहित बड़ी संख्या  में नागरिक  मौजूद रहे। संचालन डॉ. प्रभा पारीक ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब