Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

युवाओं ने दिया संदेश – नशा मुक्त हो देश, स्वस्थ जीवनशैली ही सशक्त राष्ट्र की पहचान

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 14 सितंबर 2025

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् निर्देशित तेयुप श्रीडूंगरगढ़ के तत्वावधान में रविवार को “Hit Yuva Fit Yuva – Sunday on Cycle”  साइक्लोथॉन का  भव्य आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी श्री संगीतश्रीजी के मंगल पाठ से हुआ एवं रैली मुख्य बाजार से होते हुए गौरव पथ रोड- तोलियासर भेरुजी मंदिर-चंदा पीसीओ- पद्मावती क्रिएशन होते हुए मालू भवन पहुंची।

संयोजक रौनक पारख ने बताया इस मौके पर 17सितंबर को आयोजित MBDD 2025 कैंपेनिंग के तहत युवाओं ने एक साथ मिलकर समाज में फिटनेस, स्वास्थ्य और नशा मुक्ति का संदेश दिया। साइकिल पर निकले युवाओं का उत्साह और ऊर्जा आकर्षण का केंद्र रही।

सह संयोजक गौरव बोथरा ने बताया इस आयोजन में यह संदेश प्रमुख रहा कि – “स्वस्थ जीवन शैली ही सशक्त राष्ट्र की पहचान है”। युवाओं ने आह्वान किया कि नई पीढ़ी नशा छोड़कर खेलकूद और व्यायाम को अपनाए, ताकि देश सशक्त और समृद्ध बन सके।

मालू भवन में डॉ साध्वी परमप्रभाजी ने प्रेक्षाध्यान का प्रयोग करवाया एवं साध्वी संगीतश्रीजी ने सभी प्रतिभागी को मंगल प्रेरणा दी। कार्यकम का समापन मंगल पाठ से हुआ।

इस आयोजन के प्रायोजक  विनोद कुमार अरिहंत  बाफना रहे। अध्यक्ष विक्रम  मालू ने इस सफल आयोजन के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता सुनील जी तावणीया, अणुव्रत समिति उपाध्यक्ष सत्यनारायण जी स्वामी,MBDD संयोजक ईश्वर चौरड़िया सभा मंत्री प्रदीप जी पुगलिया, तेरापंथ युवक परिषद् किशोर मंडल, कन्या मंडल, अणुव्रत समिति,आदि समाज के लोगों की गरिमामय सक्रियता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब