श्रीडूंगरगढ़ टुडे 15 सितंबर 2025
श्री करणी गो सेवा समिति कोटासर में सोमवार को श्राद्ध पक्ष के अवसर पर भंवरलाल मूंधड़ा दुलचासर के परिवार के द्वारा आज 2कटे मूंग चूरी का पावन भंडारा गौ ग्रास के रूप में गौशाला की गौ माताओं को समर्पित किया गया। भामाशाह परिवार सहित गौशाला पधारकर गौशाला का अवलोकन कर करणी माता के दर्शन किए इस दौरान पक्षियों के लिए चुगगा भी समर्पित कर पक्षी सेवा का भी सौभाग्य प्राप्त किया। गौशाला कमेटी ने पूरे परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना करते हुए आभार जताया।













