श्रीडूंगरगढ़ टुडे 16 सितंबर 2025 शुक्रवार
पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचांग-16.09.2025 🕉️
✴️दैनिक गोचर राशिफल सहित✴️
🕉️ शुभ मंगलवार 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
आज विशेष
पढ़िये मां धन लक्ष्मी के 108 नाम होगा लाभ
नियमित सायं संध्याकाल में स्मरण कीजिए
दैनिक पंचांग विवरण
आज दिनांक……………….. .16.09.2025
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्…………………………. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर…………………………. श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल………………………. …………….उत्तर
ऋतु…………………………………….. शरद्
मास…………………………………. आश्विन
पक्ष…………………………………….. कृष्ण
तिथि..दशमी. रात्रि. 12.23* तक / एकादशी
वार…………………………………. मंगलवार
नक्षत्र…….. आर्द्रा. प्रातः 6.46 तक / पुनर्वसु
चंद्रराशि….. मिथुन. रात्रि. 12.29 तक / कर्क
योग….. वरीयान्. रात्रि. 12.33* तक / परिघ करण………….. वणिज. अपरा. 12.54 तक
करण… विष्टि(भद्रा)-रात्रि.12.23* तक / बव
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची
सूर्योदय…………………. प्रातः 6.18.51 पर
सूर्यास्त…………………..सायं. 6.33.13 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 12.14.21
रात्रिमान………………………….11.46.00
चंद्रास्त………………….. 3.08.57 PM पर
चंद्रोदय………………… .1.46.29 AM पर
राहुकाल..अपरा. 3.30 से 5.01 तक(अशुभ)
यमघंट….प्रातः 9.22 से 10.54 तक(अशुभ)
गुलिक.अपरा. 12.26 से 1.58 (शुभे त्याज्य)
अभिजित……मध्या.12.02 से 12.51(शुभ)
पंचक………………………….. आज नहीं है
हवन मुहूर्त…………………….. आज नहीं है।
दिशाशूल………………………… उत्तर दिशा
दोष परिहार…… .गुड़ का सेवन कर यात्रा करें
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता।
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।
प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।
गौधूलिक काल– सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..
✴️सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट✴️
लग्न ….. सिंह 28°51′ उत्तर फाल्गुनी 1 टे
सूर्य …… सिंह 29°13′ उत्तर फाल्गुनी 1 टे
चन्द्र ………….. मिथुन 19°45′ आद्रा 4 छ
बुध ^ … कन्या 1°29′ उत्तर फाल्गुनी 2 टो
शुक्र …………….. सिंह 1°32′ मघा 1 मा
मंगल …………….. तुला 1°36′ चित्रा 3 रा
बृहस्पति ….. मिथुन 26°11′ पुनर्वसु 2 को
शनि * ……. मीन 4°47′ उत्तरभाद्रपद 1 दू
राहू * …… कुम्भ 23°42′ पूर्वभाद्रपद 2 सो
केतु * …… सिंह 23°42′ पूर्व फाल्गुनी 4 टू
✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️
चंचल……………प्रातः 9.22 से 10.54 तक
लाभ…………..पूर्वा. 10.54 से 12.26 तक
अमृत………….अपरा. 12.26 से 1.58 तक
शुभ……………..अपरा. 3.30 से 5.01 तक
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
लाभ…………… .रात्रि.8.01 से 9.30 तक
शुभ……..रात्रि. 10.58 से 12.26 AM तक
अमृत..रात्रि. 12.26 AM से 1.54 AM तक
चंचल….रात्रि. 1.54 AM से 3.23 AM तक
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये।
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर..
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
06.46 AM तक——आर्द्रा—-4———छ
12.38 PM तक—-पुनर्वसु—-1———के
06.32 PM तक—-पुनर्वसु—-2———को
12.29 AM तक—-पुनर्वसु—-3———-ह
राशि मिथुन – पाया रजत्__
उपरांत रात्रि तक---पुनर्वसु----4---------ही
राशि कर्क – पाया रजत्
आज का दिन
व्रत विशेष……………………………नहीं है।
अन्य व्रत…………………………… .नहीं है।
पर्व विशेष……………………. आज नहीं है।
दिन विशेष………………… चातुर्मास जारी
दिन विशेष……….महालय श्राद्ध पक्ष जारी
श्राद्ध विशेष………………….. दशमी श्राद्ध
दिन विशेष……… विश्व तटीय सफाई दिवस
दिन विशेष………….. विश्व रेड पांडा दिवस
दिन विशेष………विश्व ओजोन परत दिवस
पंचक………………………… आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा)अप.12.54 से रात्रि 12.23 या. खगोलीय….वर्तमान सूर्य नक्षत्र(उ.फाल्गुनी)
नक्षत्र वाहन………………जंबूक.वर्षा (नेष्ट)
खगोलीय..कन्यायामsर्क. रात्रि. 12.57 पर
सर्वा.सि.योग………………… आज नहीं है।अमृ.सि.योग…………………. आज नहीं है।
सिद्ध रवियोग………………… आज नहीं है।
अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी
कल दिनांक………………… 17.9.2025
तिथि……. आश्विन कृष्णा एकादशी बुधवार
व्रत विशेष…….. इंदिरा एकादशी (सर्वेषाम्)
अन्य व्रत…………………………… .नहीं है।
पर्व विशेष……………..श्री विश्वकर्मा पूजन
दिन विशेष………………… चातुर्मास जारी
दिन विशेष……….महालय श्राद्ध पक्ष जारी
श्राद्ध विशेष………………. एकादशी श्राद्ध
दिन विशेष………. विश्व रोगी सुरक्षा दिवस
दिन विशेष……. श्री नरेंद्र मोदी जन्म दिवस
दिन विशेष………….हैदराबाद मुक्ति दिवस
पंचक………………………… आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा)……………………आज नहीं है।
खगोलीय…वर्तमान सूर्य नक्षत्र(उ.फाल्गुनी)
नक्षत्र वाहन…………….. जंबूक.वर्षा (नेष्ट)
खगोलीय……………………. .आज नहीं है।
सर्वा.सि.योग………………… आज नहीं है। अमृ.सि.योग…………………. आज नहीं है।
सिद्ध रवियोग………………….आज नहीं है।
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
पढ़िये मां धन लक्ष्मी के 108 नाम होगा लाभ-
नियमित सायं संध्याकाल में स्मरण कीजिए
मां लक्ष्मी के इन 108 नामों को जपने से प्राप्त होती है अपार धन संपदा, मिट जाते हैं सभी कष्ट माता लक्ष्मी धन, वैभव और यश की देवी हैं. वह जिस मेहरबान हो जाती है उस पर धनवर्षा हो जाती है. माता लक्ष्मी की जिन लोगों पर कृपा होती है वे खुशहाल जीवन व्यतीत करते हैं. उनके जीवन में किसी भी चीज की कोई कमी नहीं रहती है. समाज में भी ऐसे लोगों को सम्मान प्राप्त होता है.
मां लक्ष्मी कमल पर विराजमान रहती हैं और उनकी खुली हथेलियों से सदा धनवर्षा होती रहती है. मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सभी पूजा अर्चना करते हैं. आज हम आपको बता रहे हैं मां लक्ष्मी के 108 नाम जिनका रोज जप करने से अपार धन संपदा प्राप्त होती और जीवन के सभी कष्ट खत्म हो जाते है.
मां लक्ष्मी के 108 नाम
- प्रकृति- प्रकृति
- विकृति- दो रूपी प्रकृति
- विद्या- बुद्धिमत्ता
- सर्वभूतहितप्रदा- ऐसा व्यक्ति जो संसार के सारे सुख दे सके
- श्रद्धा- जिसकी पूजा होती है
- विभूति- धन की देवी
- सुरभि- सुगंधा
- परमात्मिका- सर्वव्यापी देवी
- वाची- अमृतमयी वाणी
- पद्मालया- जो कमल पर रहती हैं
- पद्मा- कमल
- शुचि- पवित्रता की देवी
- स्वाहा- शुभ
- स्वधा- जो अशुभता को दूर करे
- सुधा- अमृत की देवी
- धन्या- समृद्धि की देवी
- हिरण्मयी- जो स्वर्ण के समान है
- लक्ष्मी- धन और समृद्धि की देवी
- नित्यपुष्ट- जिनसे नित्य शक्ति मिलती है
- विभा- जिनका चेहरा दीप्तिमान है
- अदिति- जिनकी चमक सूर्य की तरह है
- दीत्य- जो प्रार्थना का जवाब देती हैं
- दीप्ता- लौ की तरह जगमगाने वाली
- वसुधा- पृथ्वी की देवी
- वसुधारिणी- पृथ्वी की रक्षक
- कमला- कमलगंधा
- कांता- भगवान विष्णु की पत्नी
- कामाक्षी- आकर्षक आंखों वाली देवी
- कमलसम्भवा- जो कमल में से उपस्थित होती है
- अनुग्रहप्रदा- जो शुभकामनाओं का आशीर्वाद देती है
- बुद्धि- बुद्धि की देवी
- अनघा- निष्पाप या शुद्ध
- हरिवल्लभी-भगवान विष्णु की पत्नी
- अशोका- दुख को दूर करने वाली
- अमृता- अमृत की देवी
- दीपा- प्रकाशमयी
- लोकशोकविनाशिनी-सांसारिक संकटों का नाश करने वाली
- धर्मनिलया- धर्मरक्षिणी
- करुणा- ममता की मूर्ति
- लोकमात्रिका- जन-जन की देवी
- पद्मप्रिया- जिन्हें कमल प्रिय है
- पद्महस्ता- जिनके हाथ में कमल हैं और जिनके हाथ कमल की तरह हैं
- पद्माक्ष्य- जिनकी आंखें कमल के समान है
- पद्मसुन्दरी- कमल के समान सुंदर
- पद्मोद्भवा- कमल से उत्पन्न होने वाली देवी
- पद्ममुखी- कमल के सदृश मुख वाली
- पद्मनाभप्रिया- पद्मनाभ(भगवान विष्णु) की प्रेमिका
- रमा- भगवान विष्णु के साथ रमण करने वाली
- पद्ममालाधरा- कमल की माला पहनने वाली
- देवी- देवी
- पद्मिनी- कमल की तरह
- पद्मसुगन्धिनी- कमल की तरह सुगंध वाली
- पुण्यगन्धा- दिव्य सुगंधित देवी
- सुप्रसन्ना- अनुकंपा करने वाली, सदा प्रसन्न चित्त रहने वाली
- प्रसादाभिमुखी- वरदान और इच्छाओं को अनुदान देने वाली
- प्रभा- देवी जिनका आभामंडल दिव्य और चमकदार हो
- चंद्रवंदना- जिनकी दीप्ति चंद्र के समान हो
- चंदा- चन्द्र की तरह शांत
- चन्द्रसहोदरी- चंद्रमा की बहन
- चतुर्भुजा- चार भुजाओं वाली
- चन्द्ररूपा- चंद्रमा के समान रूप वाली
- इंदिरा- सूर्य की तरह चमक वाली
- इन्दुशीतला-चांद की तरह शीतल
- अह्लादजननी- प्रसन्नता देने वाली
- पुष्टि- स्वास्थ्य की देवी
- शिवा- शुभ देवी
- शिवाकारी- शुभ का अवतार
- सत्या- सच्चाई
- विमला- शुद्ध
- विश्वजननी- समस्त ब्रह्माण्ड की देवी
- तुष्टी- तुरंत प्रसन्न होने वाली
- दारिद्र्यनाशिनी- दरिद्रता दूर करने वाली
- प्रीता पुष्करिण- देवी जिनकी आंखें सुखदायक हैं
- शांता- शांतिपूर्ण देवी
- शुक्लांबरा- श्वेत वस्त्र धारण करने वाली
- भास्करी- सूर्य के समान तेजस्वी
- बिल्वनिलया- बिल्व वृक्ष में निवास करने वाली
- वरारोहा- हर वरदान पूर्ण करने वाली
- यशस्विनी- यश, सुख, प्रसिद्धि और भाग्य की देवी
- वसुंधरा- धरती माता की बेटी
- उदरंगा- जिनकी देह सुंदर है
- हरिनी- जो हिरण की तरह चंचला है
- हेमामालिनी- स्वर्ण का हार धारण करने वाली
- धनधान्यकी- स्वास्थ्य प्रदान करने वाली
- सिद्धि- रक्षक
- सौम्या- कोमल और आकर्षक
- शुभप्रभा- जो शुभता प्रदान करे
- नृपवेशवगाथानंदा- जो महलों में रहती है
- वरलक्ष्मी- समृद्धि की दाता
- वसुप्रदा- धन को प्रदान करने वाली
- शुभा- शुभ देवी
- हिरण्यप्रका- स्वर्ण प्रिया
- समुद्रतनया- समुद्र की बेटी
- जया- विजय की देवी
- मंगला- मंगल करने वाली
- देवी- देवता या देवी
- विष्णुवक्षा- भगवान विष्णु के सान्निध्य में रहने वाली, उनके ह्रदय में निवास करने वाली
- विष्णुपत्नी- भगवान विष्णु की पत्नी
- प्रसन्नाक्षी- खूबसूरत आंखों वाली
- नारायण समाश्रिता- नारायण के साथ रहने वाली
- दारिद्र्य ध्वंसिनी- गरीबी समाप्त करने वाली
- लक्ष्मी- देवी
- सर्वोपद्रवनिवारिणी- हर उपद्रव और संकट का निवारण करने वाली
- नवदुर्गा- नौ दुर्गा के सभी रूप
- महाकाली- काली देवी
- ब्रह्मा-विष्णु-शिवात्मिका- ब्रह्मा, विष्णु, शिव की आराध्या
- त्रिकालज्ञानसम्पन्ना- जिन्हें तीनों कालों की जानकारी हो
- भुवनेश्वरी- अखिल भुवन यानी ब्रह्मांड की स्वामिनी।
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आप ख़ुद को सुकून में और ज़िंदगी का आनंद उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। दोपहर के बाद किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात दिन को ख़ूबसूरत बना देगी। आप अपने सुनहरे दिनों को याद करके पुरानी यादों में डूब जाएंगे। आपके ज़हन में काम का दबाव होने के बावजूद आपका प्रिय आपके लिए ख़ुशी के पलों को लाएगा। नौकरों और सहकर्मियों से परेशानी होने की संभावना को ख़ारिज नहीं किया जा सकता है। बिना किसी पूर्व सूचना के आज आपका कोई रिश्तेदार आपके घर आ सकता है जिसकी वजह से आपका कीमती समय उनकी खातिरदारी में जाया हो सकता है। यह दिन आपके जीवनसाथी का बेहतरीन पहलू आपको दिखाने वाला है।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज जब आप कोई फ़ैसला लें, तो दूसरों की भावनाओं का ख़ास ख़याल रखें। आपका कोई भी ग़लत निर्णय न केवल उनपर ख़राब असर डालेगा, बल्कि आपको भी मानसिक तनाव देगा। आज के दिन आप धन से जुड़ी समस्या के कारण परेशान रह सकते हैं। इसके लिए आपको अपने किसी विश्वास पात्र से सलाह लेनी चाहिए। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी। इसका अनुभव कीजिए। दफ़्तर में अपनी ग़लती स्वीकार करना आपके पक्ष में जाएगा। लेकिन आपको इसे सुधारने के लिए विश्लेषण की ज़रूरत है। आपकी वजह से जिसे नुक़सान हुआ हो, उससे माफ़ी मांगने की ज़रूरत है। याद रखिए कि हर कोई ग़लती करता है, लेकिन केवल बेवकूफ़ ही उन्हें दोहराते हैं। आपका साथी आपको पर्याप्त समय नहीं देता यह शिकायत आज आप खुलकर उनके सामने कर सकते हैं। यूँ तो जीवन हमेशा कुछ नया और चौंकाने वाली चीज़ आपके सामने लाता है। लेकिन आज आप अपने जीवनसाथी का एक अनोखा पहलू देखकर ख़ुशी से चौंक जाएंगे।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आपके द्वारा सामाजिक मेलजोल से ज़्यादा सेहत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। जो लोग दुग्ध उद्योग से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। किसी बुज़ुर्ग रिश्तेदार की निजी समस्याओं में मदद करके आप उनका आशीर्वाद पा सकते हैं। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। नौकरी में बदलाव मानसिक संतोष देगा। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। आज के दिन जीवन साथी पर किया गया संदेह आने वाले दिनों में आपके वैवाहिक जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज ऊर्जा और उत्साह का अतिरेक आपको घेर लेगा और आप सामने आने वाले सभी मौक़ों का भरपूर फ़ायदा उठाएंगे। अपनेे लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। अचानक किसी से हुई मुलाक़ात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। आज आप एक ऐसी परियोजना पूरी कर राहत की सांस लेंगे, जिसे आपके बहुत पहले शुरू किया था। जब आपको लगता है कि आपके पास घर वालों या अपने दोस्तों के लिए टाइम नहीं है तो आपका मन खराब हो जाता है। आज भी आपकी मन स्थिति ऐसी ही रह सकती है। आपके जीवनसाथी की मुस्कान पल भर में आपका सारा दर्द ग़ायब करने की क़ाबिलियत रखती हे।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आप अपने काम के लिए दूसरों पर दबाव न डालें। दूसरे लोगों की इच्छाओं और दिलचस्पियों पर भी ग़ौर करें, इससे आपको दिली ख़ुशी हासिल होगी। भविष्य में अगर आपको आर्थिक रुप से मजबूत बनना है तो आज से ही धन की बचत करें। हालात को क़ाबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। विवाद को ज़्यादा तूल देने की बजाय उसे दोस्ताना तरीक़े से हल करने की कोशिश करें। आप अपने प्रिय के साथ में आराम महसूस करेंगे। नौकरी पेेशा से जुड़े लोगों को आज कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप न चाहते हुए भी कोई गलती कर बैठेंगे जिसकी वजह से आपको अपने सीनियर्स की डांट सहनी पड़ सकती है। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहने की उम्मीद है। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। कोई पुराना दोस्त अपने साथ आपके जीवनसाथी के पुराने यादगार क़िस्से लेकर आ सकता है।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो
आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाक़ई बहुत गहरा है। आपके अंदर नेतृत्व का गुण और लोगों की ज़रूरतों को समझने की संवेदनशीलता है। अगर आप ख़ुद को अभिव्यक्त करने पर ज़ोर देंगे, तो सफलता आपके क़दम चूमेगी। जो चीजें आपके लिए आवश्यक नहीं हैं उनपर आज अपना अधिकतर समय आप जाया कर सकते हैं। आज आप महसूस करेंगे कि शादी का बंधन वाक़ई स्वर्ग में बनाया जाता है।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज जो समस्याएँ आपको परेशान कर रही हैं, उन्हें हल करने के लिए होशियारी, चतुरता और कूटनीति के दाव-पेंचों की ज़रूरत है। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है। आज आपको दूसरों की ज़रूरतों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। हालाँकि बच्चों को ज़्यादा छूट देना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। आपको पता लग सकता है कि आपके बॉस आपसे इतने रूखेपन से क्यों बात करते हैं। वजह जानकर आपको वाक़ई तसल्ली होगी। आज आप व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी अपने लिए समय निकाल पाने में समर्थ होंगे और इस खाली समय में अपने परिवार वालों के साथ गुफ्तगू कर सकते हैं।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। रात के समय आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। अगर आप हर किसी की मांग पूरी करने की कोशिश करेंगे, तो सिर्फ़ नाकामी आपके हाथ लगेगी। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। सहकर्मी आपको काफ़ी सहयोग देंगे और कार्यक्षेत्र में विश्वास की नींव पर नए रिश्तों की शुरुआत होगी। आपके घर का कोई सदस्य आज आपके साथ वक्त बिताने की जिद्द कर सकता है जिसके कारण आपका कुछ समय खराब हो जाएगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुज़ार सकेंगे।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज नफ़रत को दूर करने के लिए संवेदना का स्वभाव अपनाएँ, क्योंकि नफ़रत की आग बहुत ज़्यादा ताक़तवर है और मन के साथ शरीर पर भी बुरा असर डालती है। याद रखें कि बुराई अच्छाई से ज़्यादा आकर्षक ज़रूर दिखाई देती है, लेकिन उसका असर ख़राब ही होता है। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है. शाम का वक़्त दोस्तों के साथ बिताना दिलचस्प तो रहेगा ही, साथ ही छुट्टी साथ बिताने की योजनाओं पर भी चर्चा हो सकेगी। सावधान रहें, कोई आपसे दिल्लगी या फ़्लर्ट करके अपना उल्लू सीधा कर सकता है। दफ़्तर में अपनी ग़लती स्वीकार करना आपके पक्ष में जाएगा। लेकिन आपको इसे सुधारने के लिए विश्लेषण की ज़रूरत है। आपकी वजह से जिसे नुक़सान हुआ हो, उससे माफ़ी मांगने की ज़रूरत है। याद रखिए कि हर कोई ग़लती करता है, लेकिन केवल बेवकूफ़ ही उन्हें दोहराते हैं। इस राशि के छात्र आज मोबाइल पर सारा दिन बर्बाद कर सकते हैं। जीवनसाथी के ख़राब स्वास्थ्य की वजह से आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज दोस्त आपका परिचय किसी ख़ास इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। अगर सफर कर रहे हैं तो अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें अगर आप ऐसा नहीं करते तो सामान के चोरी होने की संभावना है। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। आज अपने ख़ूबसूरत कामों को दिखाने के लिए आपका प्रेम पूरी तरह खिलेगा। कार्यक्षेत्र के नज़रिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फ़ायदा उठाएँ। आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
यह बात सिर्फ़ आप जानते हैं कि आपके लिए क्या बेहतर है, इसलिए मज़बूत और स्पष्टवादी बनें तथा फ़ैसले तुरन्त लें और उनके परिणामों का सामना करने के लिए तैयार रहें। आज आप अपने घर केे सदस्यों को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं और आपका काफी धन खर्च हो सकता है। आप मानें या न मानें, आपके आस-पास को बड़े ग़ौर से कोई आपको देख रहा है और आपको एक आदर्श मानता है। इसलिए ऐसे काम करें, जो क़ाबिले-तारीफ़ हों और आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएँ। प्यार एक ऐसा जज़्बा है जिसे न सिर्फ़ महसूस किया जाना चाहिए, बल्कि अपने प्रिय के साथ बांटना भी चाहिए। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों का झट-से लाभ लें। आज व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। यह दिन शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक रहेगा।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज आपके हँसी-मज़ाक़ का लहज़ा किसी दूसरे को आपकी तरह इस क्षमता को विकसित करने के लिए प्रेरित कर सकता है। आपसे उसे यह सबक़ मिलेगा कि ज़िंदगी की ख़ुशी बाहरी चीज़ों में नहीं, बल्कि ख़ुद के ही भीतर है। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और दिमाग़ी बोझ से छुटकारा मिलेगा। आप जहाँ हैं वहीं रहेंगे, बावजूद इसके प्यार आपको एक नए और अनोखे लोक में ले जाएगा। साथ ही। दिवास्वप्नों में समय खपाना नुक़सानदेह रहेगा, इस मुग़ालते में न रहें कि दूसरे आपका काम करेंगे। खाली समय का पूरा आनंद उठाने के लिए आपको लोगों से दूर होकर अपने पसंदीदा काम करने चाहिए। ऐसा करके आपमें सकारात्मक बदलाव भी आएंगे। अपने जीवनसाथी के साथ आप आज एक शानदार शाम गुज़ार सकते हैं।
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।




