श्रीडूंगरगढ़ टुडे 16 सितंबर 2025
विधायक ताराचंद सारस्वत बीकानेर में आज करंट से घायल हुए मुन्नीराम से मिलने पीबीएम अस्पताल पहुंचे विधायक सारस्वत ने मुन्नीराम व उसके परिजनों से मुलाकात की, उन्होंने मरीज के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान डॉक्टरों की टीम को भी ईलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की सलाह दी। इस दौरान उनके साथ स्वयं सेवक संघ के कोजुराम सारस्वत व क्षेत्र के युवा समाजसेवी बृजलाल तावणियां साथ रहें। बता देवें उदरासर निवासी मुन्नीराम मोट बिजली विभाग की लापरवाही से गत 28 जुलाई 2025 को उदरासर जीएसएस के एक पोल पर तार जोड़ते हुए लाइन चालू करने से करंट की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया था। तभी से मुन्नीराम का ईलाज पीबीएम में चल रहा है।












