Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

श्रीडूंगरगढ़ से 70 सदस्यीय संघ आचार्य महाश्रमण के दर्शनार्थ रवाना होगा,19 सितम्बर को ट्रेन से जाएंगे, 22 सितम्बर को लौटेंगे

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 16 सितंबर 2025

श्रीडूंगरगढ़। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा श्रीडूंगरगढ़ के तत्वावधान में 70 सदस्यों का संघ 19 सितम्बर की शाम गुरुदेव आचार्य महाश्रमण के दर्शन के लिए रवाना होगा। संघ शाम करीब 5:20 बजे ट्रेन द्वारा प्रस्थान करेगा।

तेरापंथ भवन में हुई बैठक

धोलिया नोहरा स्थित तेरापंथ भवन में सभाध्यक्ष सुशीला पुगलिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें संघ में शामिल होने वाले सभी सदस्य उपस्थित रहे। सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया ने कहा कि यात्री अपनी रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं साथ लेकर चलें।

22 सितम्बर को लौटेंगे

सभाध्यक्ष सुशीला पुगलिया ने बताया कि संघ 19 सितम्बर को रवाना होगा और 22 सितम्बर की दोपहर श्रीडूंगरगढ़ लौटेगा।

कोलकाता से मिला सहयोग

संगठन मंत्री संजय बरड़िया ने बताया कि इस गुरुदर्शन यात्रा के आर्थिक प्रायोजक कोलकाता निवासी भीखमचंद- सुशीला पुगलिया हैं। उनके द्वारा संघ के सभी सदस्यों को 1 लीटर की स्टील की बोतल उपहार स्वरूप भेंट की गई।

संघ के सभी सदस्यों ने यात्रा के नियमों का पालन करने का संकल्प लिया और प्रायोजक परिवार के प्रति आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब