Menu
हाइवे पर बड़ा हादसा टला, बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी, कई यात्री घायल  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओ ने गौवंश को लगाया लापसी व गुड़ का भोग  |  वन विभाग की बड़ी कार्यवाही:खेत की रखवाली की आड़ में करता हिरन का शिकार,शातिर शिकारी गिरफ्तार,बंदूक व अवशेष जब्त  |  सेरूणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.46 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार  |  मोमासर: सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित दंत चिकित्सा शिविर में पांचवें दिन उमड़े ग्रामीण, 182 बच्चों सहित 267 लोगों की हुई जांच  | 

19 सितंबर 2025शुक्रवार आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रिड़ी के साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 19 सितंबर 2025 

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏

🙏जय श्री कृष्णा🙏

🕉️आज का  पंचांग-19.09.2025🕉️

✴️दैनिक गोचर राशिफल सहित✴️
🕉️ शुभ शुक्रवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)


आज विशेष

एक वर्ष में महालक्ष्मी जी की प्रसन्नता के लिये
पांच पर्व आते हैं पूजा से होता है धन लाभ


दैनिक पंचांग विवरण


आज दिनांक……………….. .19.09.2025
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्…………………………. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर…………………………. श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल………………………. …………….उत्तर
ऋतु……………………………………. .शरद्
मास…………………………………. आश्विन
पक्ष…………………………………….. कृष्ण
तिथि.. त्रयोदशी. रात्रि. 11.37 तक/ चतुर्दशी
वार………………………………… शुक्रवार
नक्षत्र…….. अश्लेषा. प्रातः 7.06 तक / मघा
चंद्रराशि…….. कर्क. प्रातः 7.06 तक / सिंह
योग……….. सिद्ध. रात्रि. 8.40 तक / साध्य करण……………….. गर. पूर्वा. 11.26 तक
करण.. वणिज.रात्रि.11.37 तक/विष्टि(भद्रा)


नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है


विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट


सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची


सूर्योदय…………………. प्रातः 6.19.59 पर
सूर्यास्त…………………..सायं. 6.29.56 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 12.09.57
रात्रिमान………………………….11.50.25
चंद्रास्त………………….. 5.11.49 PM पर
चंद्रोदय………………….. 4.47.03 AM पर
राहुकाल.पूर्वा.10.54 से 12.25 तक(अशुभ)
यमघंट….अपरा. 3.27 से 4.59 तक(अशुभ)
गुलिक…..प्रातः 7.51 से 9.22 (शुभे त्याज्य)
अभिजित…. ..मध्या.12.01 से 12.49(शुभ)
पंचक…………………………… आज नहीं है।
हवन मुहूर्त………………………….. आज है।
दिशाशूल………………………. पश्चिम दिशा
दोष परिहार…….. जौ का सेवन कर यात्रा करें


🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄


अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता।


ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।


प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।


गौधूलिक काल– सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।


🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄


भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..


✴️सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट✴️


लग्न ….. कन्या 1°45′ उत्तर फाल्गुनी 2 टो
सूर्य …….. कन्या 2°8′ उत्तर फाल्गुनी 2 टो
चन्द्र ……….. कर्क 29°36′ आश्लेषा 4 डो
बुध ^ …. कन्या 6°54′ उत्तर फाल्गुनी 4 पी
शुक्र ……………….. सिंह 5°12′ मघा 2 मी
मंगल ……………… तुला 3°36′ चित्रा 4 री
बृहस्पति ….. मिथुन 26°38′ पुनर्वसु 2 को
शनि * .…….. मीन 4°33′ उत्तरभाद्रपद 1 दू
राहू * …….कुम्भ 23°32′ पूर्वभाद्रपद 2 सो
केतु * ……सिंह 23°32′ पूर्व फाल्गुनी 4 टू


✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️


चंचल…………… प्रातः 6.20 से 7.51 तक
लाभ……………. प्रातः 7.51 से 9.22 तक
अमृत…………. रात्रि. 9.22 से 10.54 तक
शुभ…………..अपरा. 12.25 से 1.56 तक
चंचल…………….सायं. 4.59 से 6.30 तक


✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️


लाभ…………….रात्रि.9.28 से 10.56 तक
शुभ….रात्रि.12.25 AM से 1.54 AM तक
अमृत.. रात्रि. 1.54 AM से 3.23 AM तक
चंचल….रात्रि. 3.23 AM से 4.52 AM तक


(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )


🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞

शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.


दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये..

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर..


समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर


07.06 AM तक—-अश्लेषा—-4——–डो

राशि कर्क – पाया रजत्_


01.17 PM तक——–मघा—-1——–मा
07.31 PM तक——–मघा—-2——–मी
01.47 AM तक——–मघा—-3———मू उपरांत रात्रि तक——–मघा—-4———मे

राशि सिंह – पाया रजत्


आज का दिन


व्रत विशेष…………………………… प्रदोष
अन्य व्रत…………………….मास शिवरात्रि
पर्व विशेष……………. श्री राम शर्मा जयंती
दिन विशेष…………………. चातुर्मास जारी
दिन विशेष………. महालय श्राद्ध पक्ष जारी
श्राद्ध विशेष…… ……..…… त्रयोदशी श्राद्ध
दिन विशेष…………………………. नहीं है।
पंचक…………………………. आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा)….. रात्रि. 11.37 से रात्रि. पर्यंत

खगोलीय…. वर्तमान सूर्य नक्षत्र(उ.फाल्गुनी)
नक्षत्र वाहन……………… जंबूक.वर्षा (नेष्ट).
खगोलीय…………………….. आज नहीं है।
सर्वा.सि.योग…………………. आज नहीं है।अमृ.सि.योग…………………. आज नहीं है।

सिद्ध रवियोग……………….. . .. आज नहीं


अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी


आज दिनांक………………… 20.9.2025
तिथि……..आश्विन कृष्णा चतुर्दशी शनिवार
पर्व विशेष………. विश्व बधिर सप्ताह प्रारंभ
दिन विशेष…… ………… विश्व NFT दिवस
दिन विशेष…………………. चातुर्मास जारी
दिन विशेष………. महालय श्राद्ध पक्ष जारी
श्राद्ध विशेष…… …………… चतुर्दशी श्राद्ध
श्राद्ध विशेष…….. दग्धशस्त्रादिहतानां श्राद्ध
दिन विशेष…………………………. नहीं है।
पंचक…………………………. आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा)……………… पूर्वा. 11.54 तक

खगोलीय…. वर्तमान सूर्य नक्षत्र(उ.फाल्गुनी)
नक्षत्र वाहन…………….. जंबूक.वर्षा (नेष्ट).
खगोलीय….. हस्ते बुध. रात्रि. 12.52* तक
सर्वा.सि.योग…………………. आज नहीं है।अमृ.सि.योग…………………. आज नहीं है।

सिद्ध रवियोग……………….. . .. आज नहीं



✴️आज की विहैशेष प्रस्तुति✴️

💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥


एक वर्ष में महालक्ष्मी जी की प्रसन्नता के लिये
पांच पर्व आते हैं पूजा से होता है धन लाभ

साल में ये पांच दिन होते हैं बहुत शुभ, मां लक्ष्मी की पूजा करने पर मिलती विशेष कृपा
हिंदू धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक हफ्ते के सभी दिन किसी न किसी देवता को समर्पित होते हैं. शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. माता लक्ष्मी वैभव और यश की देवी हैं. वह जिस मेहरबान उस पर धनवर्षा हो जाती है.

शास्त्रों में साल के पांच ऐसे विशेष दिन बताए गए हैं जिस दिन पूजा करने पर मां लक्ष्मी जरूरी प्रसन्न होती हैं. हम आपको बता रहे हैं वे पांच दिन कौन से हैं।

राधाष्टमी
राधाष्टमी का पर्व भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है. शुक्ल पक्ष की अष्टमी से लेकर कृष्ण पक्ष की अष्टमी के काल को सुरैया कहा जाता है. यह बेहद पवित्र काल खंड है क्योंकि इस महापर्व को लक्ष्मी साधना का पर्व माना गया है. इस कालखंड में यक्षिणी और योगिनी साधना का अतिमहत्व है और धार्मिक मान्यताओं में यक्ष-यक्षिणी को स्थूल समृद्धि का नियंता मानती है. बता दें कि कुबेर यक्षराज और लक्ष्मी यक्षिणी हैं. जो भी भक्त सच्चे मन से महालक्ष्मी की पूजा करते हैं उस पर मां की विशेष कृपा बनी रहती है.

शरद पूर्णिमा
शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन माता लक्ष्मी रात में विचरण करती हैं और अपने भक्तों को धन का वरदान देती हैं. आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहते हैं. हिंदू धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक जो भी भक्त रातभर मां लक्ष्मी की अराधना करता है उसके पास दरिद्रता कभी नहीं फटकती.

रुक्मिणी अष्टमी
भगवान कृष्ण की पत्नी रुक्मिणी को देवी लक्ष्मी का अवतार माना जाता है. रुक्मिणी अष्टमी पौष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है. भगवान कृष्ण का जन्म भी अष्टमी तिथि को हुआ था. अष्टमी तिथि को हर कार्य के लिए शुभ माना जाता है. मान्यात है कि जो भी भगवान कृष्ण के साथ-साथ माता रुक्मणी की पूजा करता है, उनके घर कभी पैसों की कमी नहीं होती, सदा सुख-समृद्धि बनी रहती है.

वरद लक्ष्मी
दीपावली की तरह इस दिन भी गणेशजी और लक्ष्‍मीजी की पूजा की जाती है. शास्त्रों में मां लक्ष्मी की खास कृपा प्राप्त करने के लिए इस दिन कलश बैठाकर वर मुद्रा वाली देवी लक्ष्मी की पूजा करना उत्तम बताया गया है. इस दिन कनक धारा स्तोत्र का पाठ भी फलदायी होता है.

दीपावली
दीपावली हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार है. कार्तिक मास के कृष्‍ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दीपावली का पर्व मनाया जाता है. मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दिवाली की रात बहुत उत्तम मानी जाती है, जिसमें मां वैभव का भी आशीर्वाद प्रदान करती है।


✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️


मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आप पेचीदा हालात में फँसने पर घबराएँ नहीं। परिस्थितियाँ ही आपको ख़ुशियों की सही क़ीमत बताती हैं। अपना मूड बदलने के लिए किसी सामाजिक आयोजन में शिरकत करें। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। आप भी इसमें पूरी सहभागिता करें और महज़ मूक दर्शक न बने रहें। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करेंगे। आप लम्बे समय से दफ़्तर में किसी से बात करना चाह रहे थे। आज ऐसा होना संभव है। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। यह दिन आपके जीवन में वसंत-काल की तरह है।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आपको अपनी सेहत के चिंता करने की क़तई ज़रूरत नहीं है। आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे। आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के ज़रिए फ़ायदा होगा। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौक़ा है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। आज के दिन अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। कामकाज के मामले में आज आपकी आवाज़ पूरी तरह सुनी जाएगी। आपका चुम्बकीय और ज़िन्दादिल व्यक्तित्व आपको सबके आकर्षण का केन्द्र बना देगा। आपका जीवनसाथी बिना जाने कुछ ऐसा ख़ास काम कर सकता है, जिसे आप कभी भुला नहीं पाएंगे।

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज बहुत ज़्यादा खाने से बचें और अपने वज़न पर नज़र रखें। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। दोस्तों के साथ शाम को घूमने बाहर जाएँ, इससे आपको बहुत फ़ायदा होगा। आप साथ में कहीं घूमने-फिरने जाकर अपने प्रेम-जीवन में नयी ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। दिवास्वप्नों में समय खपाना नुक़सानदेह रहेगा, इस मुग़ालते में न रहें कि दूसरे आपका काम करेंगे। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुज़ार सकेंगे।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। अगर बातचीत और चर्चा आपके मुताबिक़ न हो, तो आप नाराज़गी में कड़वी बातें कह सकते हैं जिन्हें लेकर बाद में आपको पछताना पड़ सकता है – इसलिए भली-भांति सोचकर ही बोलें। आप प्रेम की आग में धीरे-धीरे ही सही, लेकिन लगातार जलते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको हर कोई गंभीरता से सुनेगा। जब आपको लगता है कि आपके पास घर वालों या अपने दोस्तों के लिए टाइम नहीं है तो आपका मन खराब हो जाता है। आज भी आपकी मन स्थिति ऐसी ही रह सकती है। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज़ हो सकता है, क्योंकि आप उनसे कोई बात साझा करना भूल गए थे।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फ़ैसला तार्किक तरीक़े से लें। हालाँकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। अपने जीवन-साथी के साथ अपनी गोपनीय जानकारी बांटने से पहले सोच लें। अगर संभव हो तो इससे बचें, क्योंकि इन बातों के बाहर फैलने का ख़तरा है। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। साझीदार से संवाद क़ायम करना बहुत कठिन सिद्ध होगा। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। यह शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक है।

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। आज आपके ऑफिस का कोई सहकर्मी आपकी कीमती वस्तु चुरा सकता है इसलिए आज आपको अपना सामान ध्यान से रखने की जरुरत है। आपके व्यक्तिगत मोर्चे पर कोई बड़ी चीज़ होने वाली है, जो आपके और आपके परिवार के लिए उल्लास लेकर आएगी।। आपके जीवन में पर्दे के पीछे उससे कहीं ज़्यादा चल रहा है, जितना आप सोच सकते हैं। आने वाले कुछ दिनों में बहुत-से अच्छे मौक़े आपके हाथ लगेंगे। दूसरों की राय को ग़ौर से सुनें- अगर आप आज वाक़ई फ़ायदा चाहते हैं तो। आप शादीशुदा ज़िन्दगी से जुड़े चुटकुले सोशल मीडिआ पर पढ़कर खिलखिलाते हैं। लेकिन आज जब आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई चीज़ें आपके सामने आएंगी, तो आप भावुक हुए बिना नहीं रह सकेंगे।

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आप छोटी-छोटी बातों को ख़ुद के लिए परेशानी का सबब न बनने दें। आज आपके माता-पिता में से कोई आपको धन की बचत करने को लेकर लेक्चर दे सकता है, आपको उनकी बातोें को बहुत गौर से सुनने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में परेशानी आपको ही उठानी पड़ेगी। विदेश में रह रहे किसी रिश्तेदार से मिला तोहफ़ा आपके लिए ख़ुशी लेकर आएगा। आपका प्रिय को आपसे भरोसे और वादे की ज़रूरत है। कार्यालय में सबकुछ आपके पक्ष में जाता नज़र आ रहा है। इस राशि के छात्र-छात्राएं आज अपने कीमती समय का दुरुपयोग कर सकते हैं। आप मोबाइल या टीवी पर आवश्यकता से अधिक समय जाया कर सकते हैं। जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। आपका कोई दोस्त आपसे आज बड़ी रकम उधार मांग सकता है, अगर आप उनको यह रकम देते हैं तो आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ और शिकायत करने का मौक़ा न दें। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज आपका व्यक्तित्व इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा- लेकिन साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होगी। ऐसा कोई जिसके साथ आप रहते हैं, आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। आप जो भी करेंगे, बिल्कुल बेहतर ढंग से करेंगे। आपका लाजवाब काम ख़ुद ही आपकी असली क़ीमत लोगों को बताएगा। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। कोणों से परखेंगे नहीं तो नुक़सान हो सकता है। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं। अगर आप अपने काम पर ध्यान दें तो क़ामयाबी और प्रतिष्ठा आपकी होगी। इस राशि के छात्र छात्राओं को आज के दिन पढ़ाई में मन लगाने में दिक्कतें आ सकती हैं।

मकर(भो जा जी खी खू खे खो गा गई)
आज दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। जल्दबाज़ी में निवेश न करें- अगर आप सभी मुमकिन कोणों से परखेंगे नहीं तो नुक़सान हो सकता है। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं। जिनकी सगाई हो चुकी है, वे अपने मंगेतर से बहुत-सी ख़ुशियाँ पाएंगे। अगर आप अपने काम पर ध्यान दें तो क़ामयाबी और प्रतिष्ठा आपकी होगी। इस राशि के छात्र छात्राओं को आज के दिन पढ़ाई में मन लगाने में दिक्कतें आ सकती हैं। आज आप अपना कीमती समय दोस्तों के चक्कर में बर्बाद कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज़्यादा रंग लाएंगे।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आप तनाव से बचने के लिए अपना क़ीमती वक़्त बच्चों के साथ गुज़ारें। आप बच्चों की उपचार करने की शक्ति महसूस करेंगे। वे आध्यात्मिक तौर पर धरती पर सबसे ज़्यादा ताक़तवर और भावनात्मक लोग हैं। उनके साथ आप ख़ुद को ऊर्जा से भरपूर पाएंगे। आपका धन कहां खर्च हो रहा है इसपर आपको नजर बनाए रखने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। परिवार के लोगों से अपनी परेशानियां साझा करके आप हल्का महसूस करते हैं, लेकिन कई बार आप अपने अहम को आगे रखकर घर वालों को जरुरी बातें नहीं बताते। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए ऐसा करके परेशानी और भी बढ़ेगी कम नहीं होगी। आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएँ। आपका दिमाग़ काम-काज की उलझनों में फँसा रहेगा, जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। लोगों के साथ बात करने में आज आप अपना बहुमूल्य समय बर्बाद कर सकते हैं। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए।

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। दोस्त और रिश्तेदार आपकी मदद करेंगे और आप उनके साथ काफ़ी ख़ुशी महसूस करेंगे। व्यवसाय में किसी धोखेबाज़ी से बचऑओने के लिए अपने आँख-कान खुले रखें। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे। यूँ तो जीवन हमेशा कुछ नया और चौंकाने वाली चीज़ आपके सामने लाता है। लेकिन आज आप अपने जीवनसाथी का एक अनोखा पहलू देखकर ख़ुशी से चौंक जाएंगे।



अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब