Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

ठुकरियासर-आडसर टोल प्लाजा का मामला,चार जनों के खिलाफ केस दर्ज, ग्रामीणों में बढ़ रहा आक्रोश

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 18 सितंबर 2025

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र टोल से जुड़े मामले मामले लगातार सामने आ रहे है। एक और ताजा मामला स्टेट हाइवे पर ठुकरियासर आडसर का टोल प्लाजा से सामने आया है, जो फिलहाल क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां अब लबे समय बाद आसपास के14 गांवों वे  टोल फ्री रखे गए गांवों के ग्रामीणों से वापस टोल वसूली शुरू कर दी गई है, ऐसे में इन गांवों के ग्रामीण पुन: आंदोलन की राह पर बढ़ गए है।

जानकारी के अनुसार पिछली बार ग्रामीणों के टोल के विरोध में उग्र आंदोलन के बाद टोल प्लाजा और ग्रामीणों के बीच प्रशासन की मध्यस्थता से सहमति बनी थी। वहीं, इस बार सत्ता एंव प्रशासन पर आदोलनकारी टोल को शह देने के आरोप लगा रहे है। बुधवार को टोल प्लाजा के खिलाफ विरोध जता रहे गांव ठुकरियासर के चार युवकों के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज होने के बाद यह मामला ओर अधिक बढ़ गया। सोशल मीडिया पर भी युवा अपनी नाराजगी जता रहे है। यहां बुधवार को टोल वसूली के खिलाफ धरना शुरू किया गया।

वहीं, दूसरी और देर रात को टोलकमर्मी राकेश की रिपोर्ट पर श्रीडूंगरगढ़ थाने में ठुकरियासर निवासी कैलाश भामू, जगदीश गोदारा, प्रदीप टांडी व सुनील तावनिया के खिलाफ मारपीट कर रुपये छीन लेने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई राजकुमार कर रहे हैं।

मामले के बाद आसपास के गांवों के ग्रामीणों के आक्रोश और अधिक फैल गया है। टोल प्लाजा के आसपास के गांवों के ग्रामीणों से टोल वसूली के खिलाफ गुरुवार सुबह ग्यारह बजे ग्रामीणों की बड़ी बैठक का आह्वान भी किया गया है।

वहीं, टोल प्लाजा पर लगाये गए धरने पर बुधवार शाम सत्तासर सरपंच सुनील मलिक, सरपंच सुनील मेघवाल, किसान सभा के राजेन्द्र जाखड़, मुकेश ज्याणी, गिरधारी जाखड प्रहलाद भामू, सांवरनाथ साई, भागु महिया, मनोज चौधरी, राजू भूकर पभुराम भूकर, कालू मोटसरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

टोल वसूली के खिलाफ आदोलन कर रहे ग्रामीणों ने इसे हक की लड़ाई बताते हुए राजनीतिक मतभेद छोड़कर एकजुटता से लडऩे का आहवान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब