श्रीडूंगरगढ़ टुडे 19 सितंबर 2025
खाजूवाला में हुई 69वीं जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता (अंडर-19) में सुबोध शिक्षण संस्थान रिड़ी ने हार्ड लाईन मैच में शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल कर तृतीय स्थान पर रही। सुबोध शिक्षण संस्थान के निदेशक सुमेर सिंह ने बताया कि गुल्लुवाली खाजूवाला में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहने के बाद भी रीड़ी के छात्र व सुबोध शिंक्षण संस्थान के छात्र सुरजाराम पुत्र केशराराम जाखड़ का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। निदेशक सुमेर सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामाना की
वहीं कोलायत में हुई 69वीं जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता (अंडर-19) में राउमावि रिड़ी की बालिकाओं ने शानदार खेल प्रदर्शन दिखाते हुए जीत सुनिश्चित की।
वही बींझासर में हुई 69वीं जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता (अंडर-17) में राउमावि रिड़ी की बालिकाओं ने शानदार खेल प्रदर्शन दिखाया और उपविजेता का खिताब अपने नाम किया।
गांव लौटने पर खिलाड़ियों का सुबोध शिक्षण संस्थान रीड़ी व ग्रामीणों ने डीजे पर नाचते गाते हुए भव्य जुलूस निकाल कर स्वागत किया ग्रमीणों ने खिलाड़ियों का फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया इसके बाद सुबोध शिक्षण संस्थान प्रांगण में तीनों विजेताओं एवं खिलाडियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों एवं कोच मांगीनाथ एवं हेतराम जाखड़ का भी अभिनंदन किया गया। इस मौके पर ईश्वरनाथ पोकरनाथ, चेतनराम, हजारी राम, सोहनलाल,रामचंद्र, मोहनलाल, रामलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रमीणों ने कहा कि “बेटियों की जीत से पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है। ये उपलब्धि अन्य छात्राओं को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।”



















