Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

मर्डर मामला ! मुख्य आरोपी सहित अन्य चिन्हित धरना उठाया गया, शव परिजनों को सौंपा

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 19 सितंबर 2025

क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान गांव में हुए कुल्हाड़ी से मर्डर के मामले में सुबह से ही मामला गर्माया हुआ था लेकिन शाम होते होते मामला शांत हो गया। सुबह सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और 70 वर्षीय पूर्व सरपंच मेघराज चोटिया की मर्डर में साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम, डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची। जिसके बाद शव को श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पातल की मोर्चरी में रखवाया गया। यहां परिजन व ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे और आरोपी गिरफ्तारी नहीं होने तक शव को उठाने से इंनकार कर दिया। इधर पुलिस आरोपी की तलाश में अपना काम कर ही थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी सहित अन्य को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। जिसके बाद सीओ निकेत पारीक व  थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार स्वामी ने परिजनों व ग्रामीणों से समझाईश की और वो शव को उठाने के लिए मान गए। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा दिया गया। थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि परिजनों से परिवाद प्राप्त हुई है, मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी हुई है। बता दें कि इस धरने के दौरान कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा, कांग्रेस प्रदेश कमेटी सदस्य हरिराम बाना, राजेन्द्र प्रसाद स्वामी, कॉमरेड जावेद, मुकेश सिद्ध भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब