Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

कोटासर श्री करणी गौशाला में दानदाताओं ने श्राद्ध पक्ष पर की पशु-पक्षियों के लिए की सेवा समर्पित, ऐश्वर्य ने गौसेवा कर मनाया जन्मदिवस

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 20 सितंबर 2025

गंगाशहर के जोशी परिवार ने गौ सेवा कर मनाया ऐश्वर्य शर्मा का जन्मदिवस

आज गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला में गौशाला के भामाशाह समाज सेवी लक्ष्मी नारायण जोशी गंगा शहर रिटायर्ड पीएनबी मैनेजर ने अपने पौत्र ऐश्वर्य शर्मा सुपुत्र मनीष कुमार जोशी का जन्मदिवस गौशाला की गौ माताओं को गुड़ खल मूंग चूरी के भंडारे का भोग लगाकर मनाया  गौशाला कमेटी ने ऐश्वर्य शर्मा को बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की।

चेन्नई प्रवासी रामेश्वरलाल छड़िया ने अपने दिवंगत माता-पिता के श्राद्ध पर किया गोवंश को विशाल भंडारा

गौशाला के भामाशाह चेन्नई परवासी रामेश्वर लाल छडिया सुथार कुचोर अगुणी ने अपने दिवंगत माता पिता राधा देवी एवं गेनाराम के चतुर्दशी तिथि श्राद्ध पर गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला में गौ माता को विशाल मूंग चूरी का भंडारा समर्पित कर अपने माता-पिता की आत्मा शांति की कामना की गौशाला कमेटी ने स्वर्गीय राधा देवी जेनाराम को सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आत्म शांति की कामना की।

भैरूदान केसरी चंद मूंधड़ा 777ग्रुप दुलचासर ने श्राद्ध पक्ष पर दो क्विंटल ज्वार पक्षियों के लिए समर्पित की

भामाशाह भैरूदान केसरी चंद मूंधड़ा दुलचासर ने श्राद्ध पक्ष पर दो क्विंटल पक्षियों के लिए ज्वार का चुगगा पक्षीयो के लिए दान कर  सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त किया। गौशाला कमेटी ने बताया कि मूंधड़ा परिवार के द्वारा एक पक्षी घर बनवाया गया है जहां भामाशाह द्वारा निरंतर पक्षियों के लिए चुगगा की सेवा जारी है। गौशाला प्रबंधक ने बताया कि श्राद्ध पक्ष पर गौशाला से जुड़े सभी दानदाता अपने पूर्वज पितरों की आत्म शांति हेतु गो ग्राम के रूप में गोवंश को पौष्टिक आहार के रूप में खल चूरी का भंडारा कर अपने पूर्वज पितरों की तृप्ति हेतु गौ सेवा कर रहे हैं।
श्री करणी गौशाला में कल श्राद्ध पक्ष की पितृकारी अमावस्या के अवसर पर सामूहिक रूप से हवन अनुष्ठान का आयोजन होगा एवं अनेक दानदाताओं भामाशाहों के द्वारा श्राद्ध पक्ष के चलते पंडितों के द्वारा संकल्प करवा कर गौ सेवा का आयोजन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब