श्रीडूंगरगढ़ टुडे 20 सितंबर 2025
कस्बे के ताल मैदान स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को विज्ञान मेले का आयोजन किया गया।विद्यार्थियों ने इसमें विज्ञान और तकनीक से जुड़े आकर्षक प्रोजेक्ट व मॉडल प्रस्तुत किए। प्राचार्य ममता गोयल ने बताया कि मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान एवं तकनीकी के प्रति रुचि जागृत कर वैज्ञानिक सोच के साथ-साथ सृजनात्मकता, तकनीकी कौशल, कर्म शिल्प कौशल को विकसित करना है।

इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। प्रभारी सुरभि पारीक ने बताया कि कनिष्ठ एवं वरिष्ठ दो वर्गों में आयोजित मेले में कुल 20 विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में निर्णायक मंडल ने श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पूर्णमल, निखिल, सूर्यन नंदलाल, अनुष्का, अफसार, हर्षिता, मंगलाराम रामकरण सहित 20 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान प्राचार्य गोयल, प्राध्यापक बालाराम मेघवाल, दीपक चौधरी, सोनल शर्मा,मदन लाल कड़वासरा शुभकरण बिस्सु, सोमेंद्र बैंस डॉ राधाकिशन सोनी उपस्थित रहे।














