श्रीडूंगरगढ़ टुडे 20 सितंबर 2025
आज सर्व पितृ अमावस्या श्राद्ध पक्ष के दौरान अपने पूर्वजों व पितरों को सादर श्रद्धांजलि अर्पित कर सुनिता देवी संजय कुमार लोहिया निवासी श्री डूंगरगढ़ प्रवासी जयगांव (बंगाल) के द्वारा श्री गोपाल गौशाला दुलचासर की गोमताओं को खल मुंग चूरी तथा गुड़ का पावन भंडारा का अपने हाथों से भोग लगाया।और रु4100/-की पावन राशि भी समर्पित की इस दौरान भंडारा वितरण में श्याम सुन्दर सुपुत्र रामचंद जी मुंधड़ा निवासी दुलचासर ने सहयोग किया। सचिव रेवन्त सिंह पड़िहार ने बताया कि वहीं गौशाला की गौ माताओं के लिए रणजीत सिंह पड़िहार ने रू500/-की पावन राशि समर्पित कि और नथुराम सुपुत्र दिवंगत मोडाराम सुथार निवासी दुलचासर ने एक बोरी मूंग चूरी समर्पित कि और अनिल कुमार सुपुत्र अशोक कुमार महिया निवासी दुलचासर ने दो बोरी मूंग चूरी समर्पित कि वहीं बंजरग लाल सुपुत्र मोहन लाल सुथार निवासी दुलचासर ने रू1000/-की पावन राशि समर्पित कि और कुशाल चन्द मुंधड़ा निवासी दुलचासर ने रू2100/-की पावन राशि समर्पित कि वहीं मूलचंद रेवन्त मल मुंधड़ा निवासी दुलचासर ने रू2100/-की पावन राशि समर्पित कि। समस्त गौ भक्तों का गौशाला कमेटी ने दानदाताओं का आभार जताया।











