Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

सर्वपितृ अमावस्या पर देराजसर के सारस्वा परिवार ने की गौसेवा, ढाई क्विंटल लापसी और दो क्विंटल खल-चूरी का गौमाताओं को लगाया भोग

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 20 सितंबर 2025

सर्वपितृ अमावस्या के मौके पर देराजसर सारस्वा परिवार  के अपने पूर्वजों की स्मृति में गौ सेवा कर अनूठी पहल की है।

गांव के महेंद्र पुत्र दिवंगत किशनाराम सारस्वा एवं घनश्याम व रामनिवास पुत्रगण दिवंगत जयकुमार सारस्वा ने रविवार को करणी गौशाला पहुंचकर गौशाला में गौ माताओं के लिए ढ़ाई क्विंटल लापसी महाप्रसाद तैयार करवाया। इसी के साथ दो क्विंटल 51 किलों खल चूरी को भिगोकर अपने परिजनों के साथ जाकर अपने हाथों से गौ माताओ को भोग लगाया।

गौशाला प्रबंधन समिति के रामचन्द्र भादू ने किशनाराम सारस्वा परिवार का आभार जताते हुए इसे पुण्य अर्जित करने वाला कार्य बताया। यह केवल दान नहीं बल्कि संस्कारों से जुड़ने का प्रयास है। यहां सहयोग राशि का महत्व नहीं, बल्कि खुद की मौजूदगी का महत्व है। एक बार आने के बाद बार-बार आने का मन करता है।”

उन्होंने कहा कि घर में जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ या फिर पूर्वजों की पुण्यतिथि जैसे अवसर पर गौसेवा कर पुण्य कमाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब