श्रीडूंगरगढ़ टुडे 22 सितंबर 2025
69 वी जिला स्तरीय मलखंभ प्रतियोगिता का आगाज आज दयानंद विद्या निकेतन विद्यालय में शुरु हुआ उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जयपुर पब्लिक स्कूल व रमन आईटीआई के निदेशक कुम्भाराम तथा विशिष्ट अतिथि आर्यस्थली गुरुकुल के निदेशक अमित स्वामी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई।
इस अवसर पर सभी टीमों ने मनमोहक सामूहिक प्रदर्शन कर अपने खेल का परिचय दिया उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में टीम,कोच,अभिभावक सहित कस्बे के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।निर्णायक दल के संयोजक विजेंद्र कुमार मीणा ने खेल संबंधी सभी नियमों से अवगत करवाया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं विद्यालय के संचालक सुभाष चंद्र शास्त्री ने की उन्होंने अपने उद्बोधन मे सभी खिलाड़ियों को पूरे मन से प्रदर्शन करने एवं खेल को खेल की भावना से खेलने का संदेश दिया। साथ ही निर्णायक मंडल को पक्ष पात रहित निर्णय करने के लिए निर्देशित किया एवं प्रधानाचार्य विनोद बेनीवाल ने सभी खिलाड़ियों, कोचों व उपस्थित अथितियों का धन्यवाद ज्ञापित किया

















