श्रीडूंगरगढ़ टुडे 24 सितंबर 2025
पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।
🙏 श्री गणेशाय नमः 🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचांग – 24 सितम्बर 2025🕉️
🌤️ दिन – बुधवार
🌤️ विक्रम संवत 2082
🌤️ शक संवत -1947
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – शरद ॠतु
🌤️ मास – आश्विन
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – तृतीया पूर्ण रात्रि तक
🌤️ नक्षत्र – चित्रा शाम 04:16 तक तत्पश्चात स्वाती
🌤️ योग – इन्द्र रात्रि 09:03 तक तत्पश्चात वैधृति
🌤️ राहुकाल – दोपहर 12:30 से दोपहर 02:01 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:29
🌤️ सूर्यास्त – 06:31
👉 दिशाशूल – उत्तर दिशा मे
🚩 व्रत पर्व विवरण – तृतीया वृद्धि तिथि
💥 विशेष – तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
चोघडिया, दिन लाभ 06:27 – 07:58 शुभ अमृत 07:58 – 09:28 शुभ काल 09:28 10:58 अशुभ शुभ 10:58 – 12:28 शुभ रोग 12:28 – 13:59 अशुभ उद्वेग 13:59 – 15:29 अशुभ चर 15:29 16:59 शुभ लाभ 16:59 18:30 शुभ चोघडिया, रात उद्वेग 18:30 – 19:59 अशुभ शुभ 19:59 – 21:29 शुभ अमृत 21:29 – 22:59 शुभ चर 22:59 24:29* शुभ रोग 24:29* -25:58* अशुभ काल 25:58* -27:28* अशुभ लाभ 27:28-28:58 शुभ उद्वेग 28:58* 30:28* अशुभ (*) समय आधी रात के बाद, लेकिन अगले दिन के सूर्योदय से पहले.
शारदीय नवरात्रि कष्टों से मुक्ति दिलाती हैं मां चंद्रघंटा
नवरात्रि की तृतीया तिथि यानी तीसरा दिन माता चंद्रघंटा को समर्पित है। यह शक्ति माता का शिवदूती स्वरूप है । इनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है, इसी कारण इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है। असुरों के साथ युद्ध में देवी चंद्रघंटा ने घंटे की टंकार से असुरों का नाश किया था। नवरात्रि के तृतीय दिन इनका पूजन किया जाता है। इनके पूजन से साधक को मणिपुर चक्र के जाग्रत होने वाली सिद्धियां स्वत: प्राप्त हो जाती हैं तथा सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।
रोग, शोक दूर करती हैं मां कूष्मांडा
नवरात्रि की चतुर्थी तिथि की प्रमुख देवी मां कूष्मांडा हैं। देवी कूष्मांडा रोगों को तुरंत नष्ट करने वाली हैं। इनकी भक्ति करने वाले श्रद्धालु को धन-धान्य और संपदा के साथ-साथ पड़ा।
मां कूष्मांडा के पूजन से हमारे शरीर का अनाहत चक्रजागृत होता है। इनकी उपासना से हमारे समस्त रोग व शोक दूर हो जाते हैं। साथ ही, भक्तों को आयु, यश, बल और आरोग्य के साथ-साथ सभी भौतिक और आध्यात्मिक सुख भी प्राप्त होते हैं।
तृतीया तिथि यानी की तीसरे दिन को माता दुर्गा को दूध का भोग लगाएं ।इससे दुखों से मुक्ति मिलती है ।
नवरात्रि के चौथे दिन यानी चतुर्थी तिथि को माता दुर्गा को मालपुआ का भोग लगाएं ।इससे समस्याओं का अंत होता है ।
नवरात्रि के दिनों में जप करने का मंत्र
नवरात्रि के दिनों में ‘ ॐ श्रीं ॐ ‘ का जप करें ।
विद्यार्थी के लिए
नवरात्रि के दिनों में खीर की २१ या ५१ आहुति गायत्री मंत्र बोलते हुए दें । इससे विद्यार्थी को बड़ा लाभ होगा।
दैनिक राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले बड़ों की राय लें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। व्यापार में नया अवसर मिल सकता है। अनजाने लोगों से सावधान रहें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज धन लाभ के योग हैं। घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। ऑनलाइन कार्य से जुड़े लोगों को लाभ होगा। किसी परिजन के साथ समय बिताएंगे। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिलेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर-परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। वाहन या मकान खरीदने के योग हैं। संतान की प्रगति से हर्ष होगा। खानपान में संयम बरतें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ समय अच्छा गुजरेगा। किसी विवाद से दूरी बनाए रखें।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
धन और यश की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा। संतान की चिंता हो सकती है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज भाग्य आपका साथ देगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। निवेश से लाभ हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज मेहनत का फल मिलेगा। आय बढ़ेगी लेकिन खर्च भी अधिक रहेंगे। संतान को उपहार दे सकते हैं। परिवार में सुखद समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
घर-परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। व्यवसाय में नए संपर्क बनेंगे। विद्यार्थी आलस्य से बचें। पिताजी की सलाह काम आएगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज कोर्ट-कचहरी से राहत मिलेगी। व्यापार में उन्नति होगी। किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। मित्रों के साथ समय बिताएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज कामकाज में सफलता मिलेगी। बेरोजगारों को शुभ सूचना मिलेगी। संतान की शिक्षा को लेकर निर्णय लेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। भाग्य मजबूत रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज सामान्य दिन रहेगा। चोट या दुर्घटना से बचें। किसी के विवाद में न पड़ें। संतान के भविष्य को लेकर चिंता होगी। व्यापार में सुधार होगा। आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ेगी।




