श्रीडूंगरगढ़ टुडे 24 सितंबर 2025
बीकानेर के महिला मंडल विद्यालय में आयोजित 69 वी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025 में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बापेऊ के छात्र रमेश स्वामी ने रोलर स्केटिंग की तीन प्रतियोगिताओं में गोल्ड जीत लिया है।शारीरिक शिक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया की 17 वर्षीय छात्र वर्ग में 1000 मीटर रिंक रेस में ,3000 मीटर रोड़ रेस व इनलाइन रोड वन लेप इन तीनो ही प्रतियोगिता मे रमेश स्वामी ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। शारीरिक शिक्षक नरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में पिछले दो साल से लगातार विद्यालय के छात्र जिला स्तर , राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर रहे है।













