Menu
आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल कल आयेंगे बीकानेर, माचरा ने की मुलाकात।  |  कोटासर श्री करणी गोशाला में दीपावाली के पर्व पर दानदाताओं ने गौ सेवा कर मनाया दीपोत्सव का त्योंहार।  |  गांव ऊपनी में ग्रामीणों की अनूठी पहल, सामाजिक सुधार का लिया संकल्प  |  सुरजनसर में झोंपडिय़ों में लगी आग, पांच पशु जिंदा जले, दो परिवारों का भारी नुकसान  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू,आमजन में उत्साह विधायक ने दी बधाई,रेलवे ने करवाई प्रतियोगिताएं पढ़े खबर देखें फ़ोटो

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 25 सितंबर 2025

बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस को गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांसवाड़ा से वर्चुअल हरी झंडी दिखाई। जैसे ही दोपहर 4:17 बजे ट्रेन बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पहुंची, माहौल उत्सव में बदल गया। लोगो ने भारत माता के जयकारे लगाए।

सैंकड़ों की संख्या में लोग स्टेशन पर उमड़ पड़े। बच्चों और युवाओं में ट्रेन के साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई। लोग एक-दूसरे को पीछे छोड़ते हुए फोटो क्लिक करवाते नजर आए। स्टेशन पर वंदे भारत देखने वालों की भीड़ से मेले जैसा माहौल बन गया।

स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि “आज का दिन श्रीडूंगरगढ़ की जनता के लिए ऐतिहासिक है। वंदे भारत ट्रेन से विद्यार्थी, व्यापारी और आमजन को तेज और आरामदायक यात्रा मिलेगी। इससे शिक्षा और व्यापार को नई गति मिलेगी।”

उन्होंने इस तोहफे के लिए पीएम मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का आभार जताया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

इस दौरान मंचस्थ अतिथि रेलवे नोडल अधिकारी नरेंद्र कुमार शर्मा, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, आपणो गांव सेवा समिति जतन राजपुरोहित, भंवरलाल दुगड़, हेमनाथ जाखड़, लॉयन्स क्लब अध्यक्ष महावीर माली, गोपाल राठी रहें। सभी का फुलमाला साफा व दुपट्टा पहना कर स्वागत किया और हरे पौधे भेंट कर सम्मान किया गया। मंच व रेलवे स्टेशन की भव्य सजावट की गई। कार्यक्रम में रेलवे के सीएमआई वेदप्रकाश शर्मा, विजेंद्र मीणा, ओम सुरेश भगासरा, टीआई राजेंद्र सोनी, स्टेशन मास्टर नाथूराम बागड़ी, सहित रेलवे कार्मिक मौजूद रहें। मंच संचालन गौरव सैनी व सीताराम गोदारा ने किया

कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं, एडवोकेट अनिल धायल, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश सारस्वत, देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, युवामोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भवानी तावणियां, भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, महामंत्री मदन सोनी, लीलाधर बोथरा, सुमेरमल सिंघी, तुलसीराम चौरड़िया, महावीर माली, महेश राजोतिया, मूलचंद इंदौरिया, संदीप सिंह नोसरिया सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब