Menu
श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

26 अक्टूबर को आयोजित होगा प्रजापति प्रतिभा सम्मान समारोह पेंपलेट का हुआ विमोचन

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 सितंबर 2025

गुरूवार शाम 5 बजे प्रजापति छात्रावास में प्रजापति शिक्षा सेवा समिति द्वारा बैठक का आयोजन किया। बैठक में आगामी 26 अक्टूबर 2025 को आयोजित होने वाले प्रथम प्रजापति प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारी संबंधी रूपरेखा बनाई गई। इस दौरान कार्यक्रम से संबंधित पेंपलेट का विमोचन किया गया। समिति उपाध्यक्ष मोहनलाल मिनोठिया ने बताया कि समारोह में समाज की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत अंक, स्नातक व स्नातकोत्तर में 65 प्रतिशत अंक या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले, खेलों में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले, उच्च शिक्षा में 2021-25 के बीच आईआईटी, नीट, आईआईएम, एनआईटी, नेट, एमबीबीएस, सीए सीएस करने वाले, पीएचडी उपाधि लेने वाले, सरकारी सेवाओं में चयनित व जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा। तैयारी बैठक में समिति अध्यक्ष गोविन्द प्रसाद बासनीवाल, मोहनलाल मिनोठिया, नारायण लखेसर, नंदकिशोर बासनीवाल, सुभाष कुलचानियां, बालचंद मिनोठिया, रमेश बासनीवाल, पवन बोरावड़, रामचंद्र छापोला, हरिप्रसाद बासनीवाल उपस्थित  रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब