Menu
श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

विप्र प्रतिभा सम्मान: श्रीगंगानगर समारोह में मुख्य अतिथि विधायक ताराचंद सारस्वत प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 28 सितंबर 2025

श्रीगंगानगर में विप्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह में श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।

समारोह में समाज के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं युवाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने विधायक सारस्वत का आत्मीय स्वागत किया।

अपने संबोधन में विधायक सारस्वत ने कहा कि समाज में असीमित प्रतिभाएं मौजूद हैं, जिन्हें सही दिशा और अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है। विप्र फाउंडेशन इस दिशा में सराहनीय प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि जयपुर स्थित परशुराम ज्ञानपीठ में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु प्रशिक्षण शिविर एवं कंपटीशन क्लासेज प्रारंभ की गई हैं, जिससे आने वाले समय में अनेक विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।

विधायक सारस्वत ने विप्र फाउंडेशन श्रीगंगानगर के पदाधिकारियों एवं समस्त कार्यकर्ताओं का हृदय सेवो आभार व्यक्त किया और ऐसे आयोजनों को समाज व राष्ट्र निर्माण की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर समाज के प्रबुद्धजन, प्रतिभागी, विद्यार्थी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब