Menu
सुबह देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  10 मार्च 2026,मंगलवार आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  सीए बनने पर परिवारजनों ने श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में की गौसेवा  |  बाना की अगुवाई में आईएएस सुनील सिद्ध का फूल-माला व साफा पहनाकर किया भव्य स्वागत।  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  | 

जयपुर में सिद्ध समाज विकास समिति द्वारा आयोजित हुआ रक्तदान शिविर 268 यूनिट रक्त संग्रहित

Post BannerPost BannerPost Banner

29 सितंबर 2025


सिद्धेश्वर जसनाथ महाराज हाराज के अंतर्ध्यान दिवस के पावन अवसर पर रविवार को सिद्ध समाज विकास समिति, जयपुर की ओर से सवाई मान सिंह (SMS) स्टेडियम में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर की शुरुआत जसनाथ महाराज की आरती और गुरु वंदना के साथ हुई। पूरे स्टेडियम में “जय गुरुदेव” के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।

प्रदेशभर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु, समाजबंधु और युवा शक्ति इस सेवा कार्य में शामिल हुए। सामूहिक प्रयासों से कुल 268 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।  सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि यह शिविर केवल रक्तदान का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह मानव सेवा, समाज-एकता और गुरु परंपरा का संदेश देने वाला महाअभियान था।

इस अवसर पर कई समाजसेवी, कार्यकर्ता और महिला शक्ति ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन की सफलता पर समाज में हर्ष का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब