श्रीडूंगरगढ़ टुडे 29 सितम्बर 2025
लोकनायक स्व. लूणाराम सारण की 29वीं पुण्यतिथि पर रविवार को महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में श्रंद्धाजलि सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सारण की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं दो मिनट का मौन रखकर श्रंद्धाजलि दी गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने कहा कि सारण किसान मजदूर एवं गरीबों की आवाज थे, उनकी ईमानदारी कर्त्तव्यनिष्ठा एक मिशाल थी। उनसे प्रेरणा लेकर हमें जनहित में आगे बढ़ना चाहिए। पूर्व प्रधान सुरजमल चौधरी ने कहा कि सारण आजीवन सर्व समाज के लिए संघर्षरत रहे। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया ने कहा कि विद्यार्थियों ने सारण के शिक्षा के दृष्टिकोण को सार्थक करते हुए सच्ची श्रंद्धाजलि दी है। सारण द्वारा जनहित में किए गए कार्यो के कारण आमजन उनको लोकनायक के रूप में मानता है। छात्रावास मैनेजमेंट कमेठी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने कहा कि महान व्यक्तित्व लूणाराम जी सारण के विचार एवं कार्य आज भी आमजन के लिए प्रासंगिक है। सारण हमेशा सर्वोदय समाज की विचारधारा के साथ समाजहित में आजीवन संघर्षरत रहे। कार्यक्रम में समाजसेवी तुलसीराम चोरडिय़ा, सेवानिवृत्त न्यायाधीश दयाराम गोदारा, तुलछीराम गोदारा,चन्द्राराम कूकणा लक्ष्मणराम खिलेरी, सुभाष पुनियाँ, प्रभुराम बाना,चाँदराम चाहर, हरिराम बाना, हेतराम जाखड़, विमल भाटी,आशिष जाड़ीवाल, सत्यनारायण स्वामी, जगदीश स्वामी, कानाराम तरड़ ने सारण के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज हित मे आगे बढ़ने की बात कही। सुशील सेरडिया ने लूणाराम जी सारण की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में हड़मानाराम भाम्भू, भागुराम सहू, मूलाराम भादु, तोलाराम जाखड़, मोडाराम तरड़, दयानन्द सारण, लक्षमणराम जाखड़, पूनम नैण, संजय पारीक, कैलाश राजपुरोहित नारायणनाथ, रूघलाल तापड़िया,भंवरलाल खिलेरी लिछुराम चौधरी, रामचन्द्र गोदारा, गंगराम गोदारा, भागुराम जाखड़, गणेश पोटलिया, सहिराम टांडी, सांवरमल भाम्भू शंकरलाल भुंवाल, ओमप्रकाश भुंवाल, करणीसिंह बाना डूंगरराम गोदारा, जैसाराम कुलड़िया, सहीराम सायच, रामलाल जाखड़, डालूराम कस्वां, रमेश प्रजापत, मोहनलाल गोदारा, लालचन्द गुर्जर, कुम्भाराम गोदारा, गोपाल गोदारा, सीताराम सिहाग, श्रवणराम जाखड़, रामचंद्र गिला, सोहन महिया, भागुराम सारण, सहिराम गोदारा, गोपाल खिलेरी, हनुमान महिया, हंसराज गोदारा, भंवरलाल जाखड़, हरलाल भाम्भू, श्यामसिंह सारण, दयानन्द बेनीवाल, संगीता बेनीवाल सहित सैंकड़ों गणमान्य लोगों एवं युवा शक्ति ने सारण को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रंद्धाजलि दी। कार्यक्रम का संयोजन सुशील सेरडिया ने किया ।
स्व लूणाराम सारण की स्मृति में 28 सितम्बर को आयोजित हुई सामान्य ज्ञान, भाषण व कविता प्रतियोगिता में अव्वल 12 विद्यार्थियों को संस्था की ओर से नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
विजेता प्रतिभाएं
6 से 14 आयु वर्ग में–
प्रथम – नरेंद्र मालावत सेवाधाम श्रीडूंगरगढ़
द्वितीय- दामिनी सारस्वत पुत्री रामप्रताप सारस्वत श्रीडूंगरगढ़
तृतीय- गौरव राणा पुत्र आशुतोष राणा इन्दपालसर बड़ा
14 से 18 आयु वर्ग में–
प्रथम- विकास भुंवाल पुत्र कुम्भाराम भुंवाल लिखमीसर उत्तरादा
द्वितीय- भावना पारीक पुत्री आईदान पारीक लिखमादेसर
तृतीय- कविता पुत्री सांवरमल लिखमादेसर
18 से अधिक आयु वर्ग में–
प्रथम- कन्हैयालाल पुत्र आदुराम भुंवाल लिखमीसर उत्तरादा
द्वितीय- परमेश्वरलाल ज्याणी पुत्र सोहनलाल ज्याणी लिखमीसर उत्तरादा
तृतीय- विक्रम भुंवाल पुत्र मुखराम भुंवाल लिखमीसर उत्तरादा
भाषण व कविता प्रतियोगिता में–
प्रथम- गार्गी गुर्जर पुत्री किशनलाल गुर्जर श्रीडूंगरगढ़
द्वितीय- गीता पुत्री रामकरण पारीक, लिखमादेसर
तृतीय- दिव्यांशी पुत्री बजरंगलाल सुथार श्री डूंगरगढ़
छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू एवं बिग्गा सरपंच जसवीर सारण ने सभी का आभार प्रकट किया । सुशील सेरडिया मंत्री















