Menu
बिग्गा स्टैंड के पास पिकअप-बाइक की आमने-सामने भिंड़त एक युवक घायल  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  10 मार्च 2026,मंगलवार आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  सीए बनने पर परिवारजनों ने श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में की गौसेवा  |  बाना की अगुवाई में आईएएस सुनील सिद्ध का फूल-माला व साफा पहनाकर किया भव्य स्वागत।  | 

नवरात्रि की महानवमी पर आड़सर में हुआ महाआयोजन माँ भगवती को श्रद्धालुओं ने 501 मीटर की चुनड़ी ओढ़ाई देखें वीडियो सहित खबर

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 1 अक्टूबर 2025

गांव आड़सर में आज नवरात्र की महानवमी पर पहली बार एक विशेष आयोजन संपन्न हुआ है। गांव में माँ के भक्तों ने क्षेत्र के प्रसिद्ध धाम आड़सर माता जी को 501 मीटर की विशाल चूनरी ओढ़ाई। गांव में शीतला माता मंदिर से श्रद्धालु चूनरी लेकर रवाना हुए। बैंड बाजों के साथ महिलाएं, युवतियां, युवा ग्रामीण उत्साह व उल्लास के साथ इसमें शामिल हुए। दोनों हाथों को ऊपर उठाए श्रद्धालु गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए माँ भगवती के दरबार पहुंचे और चुनरी माँ को ओढ़ाई। इस दौरान पूरा गांव माँ के जयकारों से गूंज उठा। सभी ग्रामीणों की ओर से सरपंच प्रतिनिधि शिवभगवान जोशी, मनफूल सिंह व मोहनसिंह राजपुरोहित के हाथों से चूंदड़ी माँ को चढ़ाई गई। मंदिर में माँ की सजीव झांकी भी सजाई गई।

देखें वीडियो लिंक पर क्लिक करे

https://www.facebook.com/share/v/1Jxx59hbzq/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब