श्रीडूंगरगढ़ टुडे 2 अक्टूबर 2025
क्षेत्र के गांव रीड़ी में आज महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर सेवा कार्यो में श्रमदान कर मनाई। विधालय परिसर में सर्वप्रथम गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमाओं को पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गांधी जी व शास्त्री के वेश भूषा धारण किए। जो मुख्य आकर्षण के केंद्र रहे। ततपश्चात विद्यालय परिसर में पधारे हुए अतिथियों व ग्रमीणों ने गांधी जी व शास्त्री जी को याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की तथा अतिथियों ने बच्चों को गांधी जी के बताए सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने की सीख दी। विद्यालय परिवार द्वारा आज गांधी जयंती पर स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सफाई अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें विद्यार्थियों ने अस्पताल परिसर, वीर बिग्गा जी मन्दिर,हरीराम बाबा मंदिर,तथा गांवो के मुख्य सार्वजनिक स्थलों व विद्यालय परिसर के आस-पास की गलियों में सफाई कर पूरे गांव में स्वच्छता का संदेश दिया। संस्थान के निदेशक सुमेर सिंह और प्रधानाध्यापक सांवरमल शर्मा ने बच्चों को अपने दैनिक जीवन मे स्वच्छता अपनाने व अपने आस-पास स्वच्छता रखने गंदगी नही फैलाने,नशे से दूर रहने सहित सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मदनलाल शर्मा तुलछाराम, आदूराम शर्मा, पेमाराम जाखड़,भंवरलाल जाखड़,नरसीराम शर्मा, रामप्रताप बलिहारा संस्थान के शिक्षकगण रामनिवास, गोरधन राम, योगेश, हड़मानाराम, राजूराम अली शेर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व ग्रामवासी मौजूद रहे।
















