Menu
सड़क हादसा ट्रक ने मारी ऊंट गाड़े को मारी टक्कर सवार गम्भीर घायल बीकानेर रैफर  |  वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना: 27 अक्टूबर को बीकानेर से रवाना होगी स्पेशल ट्रेन  |  रात 11 बजे अनिवार्य रूप से बंद हों सभी दुकानें, मंत्री गोदारा ने पुलिस अधीक्षक को दिए निर्देश  |  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जताया शोक: श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत की बहन दुर्गा देवी के निधन पर व्यक्त की संवेदना  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने की गौसेवा लगाया गौवंश को गुड़ का भोग  | 

3 अक्टूबर 2025,शुक्रवार आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रिड़ी के साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 3 अक्टूबर 2025

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏

🙏जय श्री कृष्णा🙏

🕉️आज का पंचांग-03.10.2025🕉️

✴️दैनिक गोचर राशिफल सहित✴️
🕉️ शुभ शुक्रवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)


आज विशेष

मानव शरीर पर प्रायः तिल के निशान होते हैं।
जानें तिल का अपने विभिन्न अंगों पर प्रभाव


दैनिक पंचांग विवरण


आज दिनांक………………….. 3.10.2025
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्…………………………. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर…………………………. श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल………………………. …………..दक्षिण
ऋतु…………………………………….. शरद्
मास………………………………… . आश्विन
पक्ष…………………………………… .शुक्ला
तिथि… एकादशी. रात्रि. 6.34 तक / द्वादशी
वार………………………………….. शुक्रवार
नक्षत्र……. श्रवण. प्रातः 9.35 तक / धनिष्ठा
चंद्रमा……… .मकर. रात्रि. 9.28 तक / कुंभ
योग………….. धृति. रात्रि. 9.45 तक / शूल
करण……………… वणिज. प्रातः 6.59 तक
करण…… विष्टि(भद्रा)रात्रि. 6.34 तक / बव


नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।


विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट

दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट


सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची


सूर्योदय…………………. प्रातः 6.25.32 पर
सूर्यास्त…………………..सायं. 6.14.53 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 11.49.21
रात्रिमान………………………….12.11.04
चंद्रोदय………………….. 3.51.45 PM पर
चंद्रास्त……………………3.14.11 AM पर
राहुकाल.पूर्वा.10.52 से 12.20 तक(अशुभ)
यमघंट….अपरा. 3.18 से 4.46 तक(अशुभ)
गुलिक…..प्रातः 7.54 से 9.23 (शुभे त्याज्य)
अभिजित…… मध्या.11.57 से 12.44(शुभ)
पंचक………………… रात्रि. 9.28 पर प्रारंभ
हवन मुहूर्त……………………… आज नहीं है।
दिशाशूल……………………….. पश्चिम दिशा
दोष परिहार………जौ का सेवन कर यात्रा करें


🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄


अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता


ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।


प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।


गौधूलिक काल- सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।


🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄


भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..


✴️सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट✴️


लग्न ……………कन्या 15°34′ हस्त 2 ष
सूर्य …………….कन्या 15°52′ हस्त 2 ष
चन्द्र ………..मकर 21°36′ श्रवण 4 खो
बुध …………….. तुला 0°11′ चित्रा 3 रा
शुक्र …. सिंह 22°23′ पूर्व फाल्गुनी 3 टी
मंगल ………….. तुला 13°3′ स्वाति 2 रे
बृहस्पति … मिथुन 28°30′ पुनर्वसु 3 हा
शनि * …. मीन 3°28′ उत्तरभाद्रपद 1 दू
राहू * …. कुम्भ 22°48′ पूर्वभाद्रपद 1 से
केतु * .. सिंह 22°48′ पूर्व फाल्गुनी 3 टी


✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️


चंचल…………… प्रातः 6.26 से 7.54 तक
लाभ……………..प्रातः 7.54 से 9.23 तक
अमृत…………..प्रातः 9.23 से 10.52 तक
शुभ…………..अपरा. 12.20 से 1.49 तक
चंचल…………….सायं. 4.46 से 6.15 तक


✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️


लाभ……………रात्रि. 9.18 से 10.49 तक
शुभ…रात्रि. 12.20 AM से 1.52 AM तक
अमृत… रात्रि. 1.52 AM से 3.23 AM तक
चंचल….रात्रि. 3.23 AM से 4.55 AM तक


(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )


🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞

शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.


दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये..

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के नुसार राशिगत् नामाक्षर….


समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर


09.35 AM तक—-श्रवण—-4 —–खो
03.31 PM तक—धनिष्ठा—-1——-गा
09.28 PM तक—धनिष्ठा—-2——-गी

राशि मकर – पाया ताम्र_


03.19 AM तक—धनिष्ठा—-3——–गू उपरांत रात्रि तक—धनिष्ठा—-4——–गे

राशि कुंभ – पाया ताम्र_


आज का दिन


व्रत विशेष…पापांकुशा एकादशी (सर्वेषाम)
अन्य व्रत……………………………. नहीं है।

पर्व विशेष……………………..आज नहीं है।
दिन विशेष………………….चातुर्मास जारी
दिन विशेष…………… विश्व मुस्कान दिवस
पंचक……………….रात्रि. 9.28 पर प्रारंभ
विष्टि(भद्रा).प्रातः 6.59 से रात्रि. 6.34 तक खगोलीय…………वर्तमान सूर्य नक्षत्र(हस्त)
नक्षत्र वाहन……………..चातक.वर्षा (श्रेष्ठ)
खगोलीय…पूभायां शनि-1 रात्रि 11.46 पर
सर्वा.सि.योग……. उदयात् प्रातः 9.35 तक अमृ.सि.योग…………………..आज नहीं है।

सिद्ध रवियोग….. उदयात्. प्रातः 9.35 तक


अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी


आज दिनांक………………. 04.10.2025
तिथि………आश्विन शुक्ला द्वादशी शनिवार
व्रत विशेष……………………… शनि प्रदोष
अन्य व्रत……………………………. नहीं है।

पर्व विशेष……………………..आज नहीं है।
दिन विशेष………………….चातुर्मास जारी
दिन विशेष…………. अंतर्राष्ट्रीय पशु दिवस
पंचक………………………………. जारी है।
विष्टि(भद्रा)…………………….आज नहीं है। खगोलीय…………वर्तमान सूर्य नक्षत्र(हस्त)
नक्षत्र वाहन……………..चातक.वर्षा (श्रेष्ठ)
खगोलीय…………………….. आज नहीं है।
सर्वा.सि.योग…………………. आज नहीं है।अमृ.सि.योग…………………..आज नहीं है।

सिद्ध रवियोग………………… आज नहीं है।


✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️

💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥


मानव शरीर पर प्रायः तिल के निशान होते हैं
जानें तिल का अपने विभिन्न अंगों पर प्रभाव

सामुद्रिक शास्त्र ज्योतिष विद्या की एक अहम कड़ी है जिसमें मानव शरीर पर बने तिल-मस्सों से उसके स्वभाव और भविष्य के बारें में सबसे सटिक भविष्यवाणी की जा सकती हैं।

सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के हर अंग पर बने तिलों का अलग-अलग प्रभाव होता है, जैसे –
गले पर तिल होना जातक के सुरीला होने की निशानी होती है।

वहीं स्त्रियों की छाती पर तिल का होना उनके पुत्रवान होने की भविष्यवाणी करता है आदि।

इसी तरह शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर बने अलग-अलग वर्ण और आकार के तिलों का अपना फलादेश होता है। इन तिलों के बारें में जानकर आप यह निर्णय ले सकते हैं कि सामने वाला इंसान कैसा है और कैसा नहीं? पुरुषों और महिलाओं के शरीर पर तिल का फलादेश कई जगह अलग-अलग होता है।

माथे पर तिल हो तो जातक बलवान होता है।
जिस व्यक्ति के ललाट पर दायीं तरफ तिल हो, वह प्रतिभा का धनी होता है, और बायीं तरफ होने पर व्यक्ति फिजूलखर्च करने वाला होता है।

जिस के ललाट के मध्य में तिल हो, वह व्यक्ति अच्छा प्रेमी सिद्ध होता हैं।

ठुड्डी पर तिल हो तो वह जातक स्त्री के प्रेम में नही पड़ता, किंतु वह जीवन में सफल व संतुष्ट रहता है।

दोनो भौहो के बीच तिल हो तो उस जातक को यात्रा बहुत करनी पड़ती है।

दायीं भौ पर तिल वाले व्यक्ति का वैवाहिक जीवन सफल रहता है।

दाहिनी आंख पर तिल हो तो वह लोग अच्छे प्रेमी होता है और बायीं आंख पर तिल हो तो ऐसे जातकों का स्त्री से विवाद या कलह होता रहता है।

आंख पर तिल व्यक्ति को कंजूस बनाता है।
जिसके आंख के अंदर तिल हो, वह व्यक्ति नरमदिल अर्थात भावुक होता है।

पलको पर तिल व्यक्ति को संवेदनशील और एकांत प्रिय बनाता है।

दाएं गाल पर तिल हो तो जातक धनी होता है, और वैवाहिक जीवन सफल रहता है।

बाएं गाल पर तिल हो तो जातक का खर्चीला होता है तथा उसका जीवन संघर्षपूर्ण रहता हैं।
होठ पर तिल हो तो जातक विषय-वासना में रत रहता हैं।

जिसके मुंह के पास तिल होता है, वह जीवन में खुब धन कमाता हैं।

जिस व्यक्ति के नाक पर तिल होता हैं व अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारीत करता है और उसे प्राप्त भी करता हैं।

कान पर तिल हो तो जातक अल्पायु होता है, परन्तु वह धीर-गंभीर और विचारों वाला होता है।


✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️


मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको धन लाभ तो हो सकता है लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा- क्योंकि आपका प्रिय आपके लिए बहुत सारी ख़ुशी की वजह साबित होगा। दफ़्तर में जिसके साथ आपकी सबसे कम बनती है, उससे अच्छी बातचीत हो सकती है। आज आप कोई नई पुस्तक खरीदकर किसी कमरे में खुद को बंद करके पूरा दिन गुजार सकते हैं।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो) प्र
आज आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ़ आएगा- और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। किसी लघु या मध्यावधि पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर अपनी तकनीकी क्षमताओं में निखार लाएँ। खाली समय का पूरा आनंद उठाने के लिए आपको लोगों से दूर होकर अपने पसंदीदा काम करने चाहिए। ऐसा करके आपमें सकारात्मक बदलाव भी आएंगे। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ़ करेगा और आपको बहुत स्नेह देगा ।

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं- लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं- या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। जो लोग आपके क़रीब हैं, वे आपका ग़लत फ़ायदा उठा सकते हैं। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें। वक्त की नजाकत को समझते हुए आज आप सब लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। ऐसा करना आपके लिए हितकर भी होगा। विवाह एक दैवीय आशीर्वाद है और आज आप इसका अनुभव कर सकते हैं।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज चूँकि यात्रा के लिहाज़ से आप अभी कुछ कमज़ोर हैं, इसलिए लंबी यात्राओं से बचने की कोशिश कीजिए। पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। आज आप हर तरफ़ प्यार-ही-प्यार फैलाएंगे। दूसरे आपसे काफ़ी ज़्यादा समय की मांग कर सकते हैं। उनसे किसी भी तरह का वादा करने से पहले यह देख लें कि आपका काम उससे प्रभावित न हो और साथ ही वे आपकी उदारता और सुहृदयता का ग़लत फ़ायदा न उठाएँ। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पाएगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ़ करेगा और आपको बहुत स्नेह देगा।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आप अपने सकारात्मक रवैये और आत्मविश्वास की वजह से आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। प्यार-मोहब्बत के मामले में जल्दबाज़ी में क़दम उठाने से बचें। आज आप एक टीम का नेतृत्व करने के लिए मज़बूत स्थिति में होंगे और लक्ष्य को पाने के लिए मिलकर काम करेंगे। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दख़ल वैवाहिक जीवन का सन्तुल बिगाड़ सकता है।

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आपकी शारीरिक बीमारी के सही होने की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। दोस्तों के साथ शाम बिताना या ख़रीदारी करना मज़ेदार और रोमांचक रहेगा। आज आपको निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि मुमकिन है कि आप अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर न जा पाएँ। नए ग्राहकों से बात करने के लिए बेहतरीन दिन है। आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में आगे रहेंगे।

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। अंतरंग मित्र पक्ष से धोखा मिल सकता है। करिअर के नज़रिए से शुरू किया सफ़र कारगर रहेगा। लेकिन ऐसा करने से पहले अपने माता-पिता से इजाज़त ज़रूर ले लें, नहीं तो बाद में वे आपत्ति कर सकते हैं। आज आप बिना किसी वजह के कुछ लोगों के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके मूड को तो खराब करेगा ही साथ ही इससे आपका कीमती समय भी बर्बाद होगा। आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आपका जीवनसाथी ख़ुद को दरकिनार महसूस कर सकता है, जिसका इज़हार शाम को होना संभव है।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज बाहर घूमना-फिरना, पार्टी और मौज-मस्ती आपको अच्छे मूड में रखेंगे। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। इसलिए संयम बरतें, क्योंकि आपकी तल्ख़ी आस-पास के लोगों को दुःखी कर सकती है। आपकी थकी और उदास ज़िन्दगी आपके जीवन-साथी को तनाव दे सकती है। लंबित परियोजनाएँ पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। दिल के करीबी लोगों के साथ आपका वक्त बिताने का मन करेगा लेकिन आप ऐसा कर पाने में सक्षम नहीं हो पाएंगे। आपका जीवनसाथी अपने दोस्तों में कुछ ज़्यादा व्यस्त हो सकता है, जिसके चलते आपके उदास होने की संभावना है।

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज आप ज़िंदगी का भरपूर आनंद उठाने के लिए अपनी महत्वाकांक्षाओं को क़ाबू में रखें। योग का सहारा लें, जो आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रखकर दिल और दिमाग़ को बेहतर बनाता है। आज इस राशि के कुछ बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएँ। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। पुरानी यादों को ज़ेहन में ज़िंदा कर दोस्ती को फिर से तरोताज़ा करने का वक़्त है। ख़ुद को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है- और ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पाएंगे। जीवनसाथी के साथ थोड़ा हँसी-मज़ाक़ आपको किशोरावस्था के दिनों की याद दिला देंगे।

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज आप ऐसी गतिविधियों में संलग्न रहें, जो आपको सुकून दें। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। आज हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में ख़ुशी महसूस करेंगे। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। किसी ऐसे नए उद्योग से जुड़ने से बचें जिसमें कई भागीदार हों- और अगर ज़रूर पड़े तो उन लोगों की राय लेने से न कतराएँ, जो आपके क़रीबी है। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। आपका प्यार, आपका जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफ़ा दे सकता है।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आपका व्यक्तित्व इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। बच्चे की तबियत परेशानी का कारण बन सकती है। उदास न हों, कभी-कभी विफल होना कोई ख़राब बात नहीं है। वह तो ज़िंदगी की ख़ूबसूरती है। काम की अधिकता के बावजूद भी आज कार्यक्षेत्र में आपमें ऊर्जा देखी जा सकती है। आज आप दिये गये काम को तय वक्त से पहले ही पूरा कर सकते हैं। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ़ खींचेगा। जीवनसाथी के कारण कुछ नुक़सान हो सकता है।

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज जैसे ही आप हालात पर पकड़ बनाने की कोशिश शुरू करेंगे, आपकी घबराहट ग़ायब हो जाएगी। जल्दी ही आप पाएंगे कि यह परेशानी साबुन के उस बुलबुले की तरह है, जो छूते ही फूट जाता है। जिन लोगों की अब तक तनख्वाह नहीं आयी है आज वो पैसों के लिए बहुत परेशान रह सकते हैं और अपने किसी दोस्त से उधार मांग सकते हैं। अपने क़रीबी लोगों के सामने ऐसी बातें उठाने से बचें, जो उन्हें उदास कर सकती हैं। आज के दिन अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। आज घर में किसी पार्टी की वजह से आपका कीमती समय बर्बाद हो सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुज़ार सकेंगे।



अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब