श्रीडूंगरगढ़ टुडे 7 अक्टूबर 2025
शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के आह्वान पर शरद पूर्णिमा के दिन गांव आडसर के राउमावि में कन्या पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रार्थना सभा में रखा गया। जहां 11 कन्याओं का पूजन कर तिलकार्चन व रक्षा सूत्र बन्धन भी किया। शाला प्राचार्य पवन शर्मा ने माँ के नो रूपों की महिमा बताई कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नारी शक्ति के प्रति सम्मान भाव जगाना व समाज में सुसंस्कार का संदेश देना हैं। कन्या पूजन में महिला स्टाफ प्रियंका गोदारा, सीमा कविया, सुनीता, अदिति, बिंदु, सरोज, सुमन, लोकेशी, मंजू, ज्योति सक्रिय रही। वहीं शिक्षक नेकीराम, गोवर्धन, प्रदीप, राजेश, हरलाल, रामस्वरूप ने भी कन्यापूजन किया व कार्यक्रम में सहयोगी बने शर्मा ने बताया विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों ने शक्ति स्वरूपा कन्याओं का वंदन किया। इसके बाद मध्यांतर में कक्षा 1 से 8 के समस्त विद्यार्थियों को खीर जलेबी का भोज करवाया गया।




