श्रीडूंगरगढ़ टुडे 7 अक्टूबर 2025
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल से डूंगरगढ़ के द्वारा बुधवार को ॐ भिक्षु जप महायज्ञ अनुष्ठान के बैनर का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रावक समाजजन, सभा संस्थाओं के पदाधिकारी और महिला मंडल की सदस्याएं उपस्थित रहीं।
इस संदर्भ में तेरापंथ महिला मंडल मंत्री अंबिका डागा ने बताया कि यह अनुष्ठान 5 अक्टूबर से देश विदेश में विभिन्न स्थानों पर निर्धारित समय अनुसार प्रारंभ हो चुका है। इसी श्रृंखला में श्री डूंगरगढ़ में 10 अक्टूबर 2025 को सुबह 5:00 से 6:00 का जप अनुष्ठान का टाइम स्लॉट मिला है। जिसमें अधिक से अधिक भाई बहन zoom एप अथवा सेवा केंद्र में उपस्थित होकर इस जप में भागीदार बन सकते हैं।
केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी श्री संगीत श्री जी ने भी उपस्थित जनो को इस जप में शामिल होने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
बैनर का विमोचन अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की संरक्षिका शांता पुगलिया के करकमलों से हुआ। शांता पुगलिया ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि जप महायज्ञ आत्मिक ऊर्जा का संचार करता है, इसलिए सभी को इसमें उत्साहपूर्वक भाग लेना चाहिए।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मंजू बोथरा,संरक्षिका शांताजी पुगलिया, परामर्शक श्रीमती दीपमाला डागा, उपाध्यक्ष मंजू बोथरा व मधु झाबक ,तेरापंथ सभा के मंत्री प्रदीप पुगलिया, अणुव्रत समिति के उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी,अन्य सभी सभा संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रावक समाज की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन मंडल मंत्री अंबिका डागा ने किया।
