श्रीडूंगरगढ़ टुडे 7 अक्टूबर 2025
अमेरिका के प्रतिष्ठित समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट के पत्रकार मार्क जॉनसन जो की भारत में गिद्ध प्रजाति पर अनुसंधान हेतु भ्रमण पर आये हुए हैं व अनेकों राज्यों के भ्रमण पश्चात 5 अक्टूबर शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ वन क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने आपणों गाँव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति टीम के साथ कालू रोड़ व दुसारणा मार्ग के वन क्षेत्र के विभिन्न वाटर पॉइंट्स और आवास स्थलों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने गिद्धों के प्राकृतिक आवास, भोजन स्रोत, प्रजनन क्षेत्र और घटती संख्या के कारणों पर बारीकी से अध्ययन किया व वार्ता की जॉनसन ने मृत पशु निस्तारण स्थलों (हड़ खोड़) व पालिका के डंपिंग यार्ड का भी निरीक्षण किया। और पॉलिथीन प्रदूषण पर गहरी चिंता जताई।
विदित रहें कि आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति पिछले कई वर्षों से गिद्ध संरक्षण, बचाव एवं पुनर्वास के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है समिति के सेवादारों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की मार्क जॉनसन ने सराहना की और कहा कि
इस तरह की स्थानीय पहलें वैश्विक स्तर पर गिद्ध संरक्षण में अहम योगदान दे सकती हैं।
सेवा समिति अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि समिति को गर्व हैं । की अंतरराष्ट्रीय स्तर के पत्रकार ने उनके सरक्षंण कार्यों में रुचि दिखाई शुभम कलवानी बीकानेर के द्वारा मार्क जॉनसन से उनका एक्सपीरियंस जाना उन्होंने सेवा समिति के सभी कार्यो के बारे में सराहा और सेवा समिति की सेवाओं के फोटो वीडियोज भी देखे समिति के द्वारा हो रही सेवाओं पर अपने विचार प्रकट किए और सेवा समिति का आभार प्रकट किया !
मार्क जॉनसन वर्तमान में अमेरिका में वाशिंगटन पोस्ट में गिद्ध संरक्षण पर वैश्विक स्तर पर लेख तैयार कर रहे है। वन्य जीवों के शोधार्थी शुभम कलवानी बीकानेर द्वारा बाहर से आने वाले लोगो को सेवा समिति की निरंतर सेवाओ के बारे में विजिट करवाते रहते है। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष जतन सिंह श्रवण व्यास, प्रियंक शाह, श्याम सैन प्रवीण पालीवाल जयधरू,पृथ्वी सिंह सहित अनेक सेवादार मौजूद रहे ।
