Menu
जिला कलेक्टर ने श्रीडूंगरगढ़ उपखंड,तहसील कार्यालय व थाने का किया निरीक्षण,शांति समिति के सदस्यों के साथ की बैठक  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  जिला कलेक्टर ने की जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा, गर्मियों से पहले पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश  |  पीएम श्री राउमावि में 11 श्रवण बाधित बच्चों दिए लाखों रूपये के यंत्र,मिलेगी सुनने की क्षमता  |  दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप: पति सहित ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज  | 

हिंदी माह के अंतर्गत दिल्ली में हुआ आयोजन विभिन्न प्रदेशों के प्रतिभागियों ने लिया भाग क्षेत्र के युवा नितीश ने, हासिल किया प्रथम स्थान देखें वीडियो

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 8 अक्टूबर 2025

दिल्ली में, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा “हिंदी माह” का आयोजन किया। जिसमें  दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा के 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें  धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितीश मेहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नीतीश ने बताया कि मंगलाचरण, स्वरचित, भक्ति गीत गायन व कविता पाठ सहित अनेक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें नितीश  ने “एक राधा एक मीरा..” भक्ति गीत का गायन किया। जिसमें नितीश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। केंद्र के सदस्य सचिव डॉ सच्चिदानंद जोशी ने मेहरा को प्रशस्ति पत्र व नगद राशि देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में केंद्र की निदेशक प्रशासन डॉ प्रियंका मिश्रा, राजभाषा प्रभाग के प्रभारी प्रा अरूण भारद्वाज, जनपद संपदा विभागाध्यक्ष प्रो.के. अनिल कुमार मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब