Menu
जिला कलेक्टर ने श्रीडूंगरगढ़ उपखंड,तहसील कार्यालय व थाने का किया निरीक्षण,शांति समिति के सदस्यों के साथ की बैठक  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  जिला कलेक्टर ने की जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा, गर्मियों से पहले पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश  |  पीएम श्री राउमावि में 11 श्रवण बाधित बच्चों दिए लाखों रूपये के यंत्र,मिलेगी सुनने की क्षमता  |  दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप: पति सहित ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज  | 

समाज सेवी हुलासमल सिखवाल ने पूज्य माता पिता की स्मृति में किया पौधारोपण वृक्ष और हरियाली धरती का गहना, वृक्षारोपण कर धरती का करे श्रृंगार-समाजसेवी प्रकाश चाहर

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 9 अक्टूबर 2025

श्रीडूंगरगढ़ सरदारशहर रोड़ पर स्थित सुलोचना देवी सिखवाल की ढाणी में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।  समाजसेवी  हुलासमल सिखवाल ने अपनी पूज्य माताजी एवं पिताजी के स्मृति में  अपनी धर्मपत्नी के साथ अर्जुन वृक्ष के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान समाजसेवी प्रकाश चाहर ने वृक्षारोपण करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि वृक्ष- हरियाली धरती का गहना है, धरती को वृक्ष हीन न करें। प्रतिदिन जन्मदिन, पुण्य आत्माओं की स्मृति में खूब वृक्षारोपण कर धरती को हरा भरा करें। समाजसेवी चाहर ने इस अवसर पर कहा कि वृक्षारोपण के लिए यह उचित मौसम है इस मौसम में किया गया पौधारोपण भविष्य में वृक्ष बनेगा और हम सभी को प्राण वायु प्रदान करेगा साथ ही साथ इन्होंने कहा कि पौधारोपण करने के बाद पौधों की सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान दें। सभी ने पौधारोपण कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब