Menu
आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल कल आयेंगे बीकानेर, माचरा ने की मुलाकात।  |  कोटासर श्री करणी गोशाला में दीपावाली के पर्व पर दानदाताओं ने गौ सेवा कर मनाया दीपोत्सव का त्योंहार।  |  गांव ऊपनी में ग्रामीणों की अनूठी पहल, सामाजिक सुधार का लिया संकल्प  |  सुरजनसर में झोंपडिय़ों में लगी आग, पांच पशु जिंदा जले, दो परिवारों का भारी नुकसान  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

श्रीडूंगरगढ़ में वसुंधरा राजे का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने लगाए ‘राजे जिंदाबाद’ के नारे

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 9 अक्टूबर 2025

बीकानेर से जयपुर जाते समय भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे का श्रीडूंगरगढ़ में भव्य स्वागत किया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर राजे का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

राजे आज स्वर्गीय रामेश्वर डूडी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने बीकानेर पधारी थीं। बीकानेर से जयपुर वापसी के दौरान श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोककर स्वागत किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, किसान मोर्चा महामंत्री रतन सिंह राठौड़, जिला मंत्री भरत सुथार, पार्षद रजत आसोपा, नानूराम प्रजापत, सरपंच मोहन स्वामी, जसवीर सारण, पूर्व पार्षद गोपाल व्यास, शिवप्रसाद तावनिया, युवा मोर्चा के महेंद्र राजपूत, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भंवरलाल बाना, सुनील तावनिया नवरत्न राजपुरोहित, परमेश्वर स्वामी ,आईदान जोशी, बिरजू सेवग बिग्गा,गोपी मेघवाल, मनोज कायल, सावरमल सारस्वत, योगेश सारस्वत, तुलसीराम सारस्वत (उदरासर) विकास राजपुरोहित, शिवप्रसाद मोट, मनीष गिरी गुसाईं बिलाल बहलीम, मुखराम गोदारा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राजे के स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और “वसुंधरा राजे ज़िंदाबाद” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब