Menu
कोटासर श्री करणी गोशाला में दीपावाली के पर्व पर दानदाताओं ने गौ सेवा कर मनाया दीपोत्सव का त्योंहार।  |  गांव ऊपनी में ग्रामीणों की अनूठी पहल, सामाजिक सुधार का लिया संकल्प  |  सुरजनसर में झोंपडिय़ों में लगी आग, पांच पशु जिंदा जले, दो परिवारों का भारी नुकसान  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  ग्राम साँवतसर के प्रदीप बिश्नोई का सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर पद पर चयन, गांव में खुशी की लहर  | 

शेरेरा में पूर्व सांसद दिवंगत रामेश्वर डूडी को किया याद,दी श्रद्धांजलि समाज के लिए प्रेरणा स्रोत थे डूडी -सरपंच प्रतिनिधि

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 12 अक्टूबर 2025

शेरेरा (बीकानेर) – ग्राम पंचायत शेरेरा में पूर्व सांसद एवं राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री रह चुके किसान नेता स्वर्गीय रामेश्वर लाल डूडी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए और शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि भागीरथ गोदारा, भूराराम सारस्वत, भाजपा नेता पुनीत स्वामी और श्रीकिशन गोदारा ने स्व. डूडी के योगदान को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। सरपंच प्रतिनिधि भागीरथ गोदारा ने कहा, “स्व. रामेश्वर लाल डूडी न केवल हमारे ग्राम के बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा स्रोत थे। उन्होंने हमेशा किसानों और समाज के विकास के लिए मेहनत की। उनका मार्गदर्शन और त्याग हम सभी के लिए मिसाल है। हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।”

भूराराम सारस्वत ने कहा, “रामेश्वर लाल डूडी जी का योगदान हर किसी के दिल में हमेशा जीवित रहेगा। उन्होंने अपने जीवन में जनता की सेवा को सर्वोपरि रखा और हम सभी के लिए उनकी सोच और आदर्श हमेशा मार्गदर्शक रहेंगे।”

भाजपा नेता पुनीत स्वामी ने कहा,

“स्व. डूडी जी ने हमेशा समाज के कमजोर वर्गों के लिए काम किया। उनके नेतृत्व और दूरदर्शिता से कई लोगों का जीवन संवर पाया। उनके जाने से हमें अपूरणीय क्षति हुई है।”

श्रीकिशन गोदारा ने कहा,

“रामेश्वर लाल डूडी जी के व्यक्तित्व में सादगी, निष्ठा और सेवा का अद्भुत मिश्रण था। उनका योगदान और यादें हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेंगी। हम उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।”

शोक सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और समाज के सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से तुलछाराम गोदारा, बाबूलाल सारस्वत, हेमेरा उप सरपंच रामदेव नाई, दामोदर खारड़ा, कालूराम नाई, श्री कृष्ण गोदारा, गणेश गोदारा, शिव शर्मा और दामोदर खारड़ा शामिल थे। सभी ने स्व. डूडी के आदर्शों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब