श्रीडूंगरगढ़ टुडे 13 अक्टूबर 2025
बीकानेर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल आज बीकानेर आएंगे। वे सबसे पहले दिवंगत कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद बीकानेर में आयोजित प्रेसवार्ता में मीडिया से रूबरू होंगे।
29 अक्टूबर को बीकानेर में होने वाले RLP के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं।
प्रदेशभर से कार्यकर्ता और पदाधिकारी इसमें शामिल होंगे।
राजूराम ज्याणी ने बताया कि यह कार्यक्रम पार्टी के विस्तार और जनसंपर्क को नई दिशा देगा। स्थापना दिवस को लेकर आरएलपी नेताओं और पदाधिकारियों में उत्साह देखा जा रहा है।