Menu
सुबह  देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  11 मार्च 2026,बुधवार,बास्योड़ा (शीतला अष्टमी)की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  जिला कलेक्टर ने श्रीडूंगरगढ़ उपखंड,तहसील कार्यालय व थाने का किया निरीक्षण,शांति समिति के सदस्यों के साथ की बैठक  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  जिला कलेक्टर ने की जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा, गर्मियों से पहले पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश  | 

24 अक्टूबर को होगा नवनिर्मत ‘सारस्वत सदन’ का भव्य उद्घाटन

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 13 अक्टूबर 2025

श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गाबास में सारस्वत समाज द्वारा निर्माणाधीन भवन “सारस्वत सदन” का लोकार्पण एवं उद्घाटन आगामी 24 अक्टूबर को धूमधाम से होगा। 12 अक्टूबर रविवार को निर्माणाधीन सारस्वत सदन में कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण तावणियाँ ने बताया कि 24 अक्टूबर को विधि विधान से समारोह पूर्वक सारस्वत सदन का उद्घाटन किया जाएगा। सारस्वत समाज के अध्यक्ष बजरंग लाल ओझा ने बताया कि सम्पूर्ण सारस्वत समाज को निमंत्रण है कि वे अपनी अमूल्य धरोहर के लोकार्पण एवं उद्घाटन समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करवावे। समिति सदस्य कानाराम सारस्वत ने बताया कि उद्घाटन समारोह में भवन निर्माण में सहयोगी समाज के भामाशाहों का भी अभिनंदन किया जाएगा। समिति सदस्य सांवरमल सारस्वत ने बताया कि इस उद्घाटन के साक्षी सम्पूर्ण कुंडिया सारस्वत समाज एवं प्रबुद्धजन रहेगे। इस दौरान रेवंतराम सारस्वा गुसाईसर बड़ा, काशीराम तावणियाँ रिड़ी, तुलसीराम सारस्वत, मेघराज ओझा, शंकरलाल सारस्वा सेरूणा, हरिराम तावणियाँ, जयदयाल सारस्वत एवं राजेश शर्मा सहित समाज सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब