श्रीडूंगरगढ़ टुडे 14 अक्टूबर 2025
विप्र फाउंडेशन श्रीडूंगरगढ़ इकाई द्वारा आज मंगलवार शाम 4:30 बजे माता जी मंदिर, आडसर बास में ब्राह्मण बंधुओं की एक विशेष महासभा का आयोजन किया जाएगा यह सभा यज्ञ सम्राट स्वामी श्री प्रवर जी महाराज के सान्निध्य में आगामी वर्ष मार्च से अप्रैल 2026 के मध्य पुष्कर स्थित गायत्री शक्तिपीठ (मणिगंधक पीठ) पर होने वाले 200 कुण्डीय शत (100) गायत्री पुरुषोत्तम महायज्ञ की तैयारी को लेकर रखी गई है।
कार्यक्रम आयोजकों ने बताया कि यह यज्ञ विश्व शांति, विभिन्न प्रकार के उपद्रव आतंकवाद के शमन हेतु संपन्न किया जाएगा। इस पवित्र उद्देश्य की पूर्ति के लिए ब्राह्मण बंधुओं के सहयोग से यह आयोजन सफल हो सकेगा। इसी उद्देश्य से श्री प्रवर जी महाराज के सान्निध्य में श्रीडूंगरगढ़ में यह बैठक रखी गई है, जिसमे आगामी आयोजन की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी विप्र बंधुओं से विनम्र निवेदन किया है कि वे राष्ट्र निर्माण और विश्व कल्याण के इस अभियान में सहभागी बनें और समय पर उपस्थित होकर सभा को सफल बनाएं। विधायक ताराचंद सारस्वत एवं नगर पालिका चेयरमैन मानसुख शर्मा ने भी विप्र बंधुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया हैं।
संपर्क सूत्रः
आईदान पारिक धनेरू- 9928170618
एड. प्रवीण पालीवाल – 9509996073
पं. कैलाश आसोपा – 9829804695
रजत आसोपा- 9929007748
मांगीलाल तावनियाँ – 9001439027
देवकीशन खंडेलवाल 7229962055
पवन उपाध्याय 9828623931
रमेश शर्मा – 9509358891
नोरतमल तावनियाँ – 9929273774