श्रीडूंगरगढ़ टुडे 14 अक्टूबर 2025
चलो नई शुरुआत करते हैं,
अपनी मेहनत से जीत का आगाज़ करते है।
असफलता को सफलता में तब्दील करते है,
चलो फिर से नई शुरुआत करते है।
सपने देखना बड़ी बात नहीं,
सपनों को हासिल करना बड़ी बात है।
अपने सपनें के साथ जीना बड़ी बात नहीं,
सपना हासिल करके जीना बड़ी बात है।
चलो आज से अच्छा प्रयास करते हैं,
फिर से नई शुरुआत करते हैं।
ये जीवन काँटी भरा है तभी तभी तो शूल है,
पर शूल के बीच भी खिलते फूल है।
हमें भी अपने प्रयासों से फूलों की तरह महकना होगा, संघर्षों के बीच भी खुशी से जीना होगा।
चलो देर से ही सही हम अपने सपने को साकार करते हैं, चलो फिर से नई शुरुआत करते हैं।
यदि जीत हासिल करनी है तो सूर्य की तरह तपना पड़ेगा, इस प्रकृति की तरह नियमों में बंधना पड़ेगा.
असफलता को भूल सफलता के लिए कुछ करना पड़ेगा, अपने माता-पिता की सोच फिर से पढ़ना पड़ेगा,अपने सपनों को पूरा करने के लिए फिर सोचना पड़ेगा। चलो फिर से नई शुरुआत करते हैं,
अपनी मेहनत से जीत का आगाज करते है।
“अगर हो यदि हौंसले बुलंद,
इंसान चट्टानों को भी तोड़ सकता है।
अगर संघर्ष को मानले जीवन,
तो पत्थर में से पानी भी निकाल सकता है।
अगर खुद चाहे लक्ष्य पाना,
तो हर हाल में प्राप्त कर सकता है।
