Menu
सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  22 अक्टूबर 2025 बुधवार गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित विशेष जानकारियां पंडित नरेश सारस्वत रिड़ी के साथ  |  सूरत प्रवासी राम प्रताप गोदारा ने दीपावली के पर्व पर गोसेवकों को यूनिफॉर्म व नगद राशि समर्पित कर व गौवंश को खल चुरी का भोग लगाकर मनाया दीपोत्सव का पर्व  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपोत्सव का पर्व लक्ष्मी पूजन कर मांगी खुशहाली, आज भी होगा पूजन, देखें श्रीडूंगरगढ़ सहित प्रवासियों की विशेष फ़ोटो  | 

बाल दिवस से जनजागरण अभियान होगा शुरू। कहानी प्रश्नोतरी प्रतियोगिता 16 नवम्बर को

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूॅंगरगढ़ टुडे 15 अक्टूबर, 2025

भाषा, साहित्य, संस्कृति, कला, इतिहास और शोध से जुड़ी लोक चेतना की राजस्थानी त्रैमासिकी राजस्थली के स्वर्ण जयंती वर्ष के आयोजनों में कई नवाचार किये जा रहे हैं। इसी श्रृंखला के तहत राजस्थानी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं लोक जुड़ाव के दृष्टिगत अब बच्चों को संस्कारित एवं पोषित किया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए राजस्थली के प्रधान संपादक श्याम महर्षि ने बताया कि 14 नवम्बर बाल दिवस से जनजागरण अभियान चलाया जाएगा, जिसमें प्रभात फेरियां, रेलियां आदि भी निकाली जाएगी। राजस्थली के प्रबंध सम्पादक रवि पुरोहित ने प्रस्तावित आयोजन की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि राजस्थानी भाषा से नई पीढ़ी को जोड़ने के लिए देश में पहली बार अनूठी पहल की जायेगी और 16 नवम्बर को संस्कृति भवन श्रीडूंगरगढ़ में कला डूंगर कल्याणी स्मृति राजस्थानी बाल साहित्य सम्मान योजना के तहत विमला नागला की पुरस्कृत एवं प्रकाशित कृति ‘बातां री मुळक पर केन्द्रित कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए राजस्थानी प्रश्नोतरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिसमें श्रीडूंगरगढ़ तहसील क्षेत्र के निजी व सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता की समन्वयक श्रीमती भगवती पारीक ‘मनु’ और प्रबंधक श्रीमती सरोज शर्मा को मनोनीत किया गया है।र्
समन्वयक मनु ने बताया कि राजस्थानी की समृद्ध विरासत को नयी पीढ़ी तक पहुंचाने हेतु विद्यार्थियों को कड़ी रूप में जोड़ने यह प्रयास बागेश्वरी साहित्य, कला, सांस्कृतिक विरासत संस्था, बीकानेर के सहयोग से किया जा रहा है। प्रतियोगिता की प्रबंधक सरोज शर्मा ने बताया कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्याथ्यिों को नगद पारितोषिक के साथ सम्मान पत्र से पुरस्कृत किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी समन्वयक या प्रबंधक से सम्पर्क कर विवेच्य पुस्तक की निःशुल्क प्रति प्राप्त कर सकते हैं। एक विद्यालय से अधिकतम 3 प्रतिभागी ही प्रतियोगिता में शामिल हो सकेंगे। प्रतियोगिता हेतु 30 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब