श्रीडूंगरगढ़ टुडे 17 अक्टूबर 2025
दिवाली के त्यौहार से पहले क्षेत्र के गांव रीड़ी में एक दुःखद खबर सामने आई है। जहाँ एक विवाहिता ने भुलवंश पानी के डिब्बे के पास रखे जहर के डिब्बे से पानी पीने से मौत हो गई। गांव रिड़ी निवासी 24 वर्षीय माली देवी पत्नी राजेश जाट ने 14 अक्टूबर को भूल से जहर के डिब्बे से पानी पी लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई परिजन उसे तुरंत उपजिला अस्प्ताल लेकर पहुंचे जहां से बीकानेर रेफर कर दिया गया। विवाहिता ने ईलाज के दौरान गुरूवार को दम तोड़ दिया। हैड कांस्टेबल संदीप कुमार ने पति की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।










